BP NEWS CG
Breaking Newsबड़ी खबर

फर्जी सब इंजीनियर बनकर 4 लाख की ठगी: ‘यादव जी’ ने PWD में नौकरी का दिया झांसा, फर्जी नियुक्ति पत्र देकर हुआ फरार

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में पीडब्ल्यूडी (लोक निर्माण विभाग) में नौकरी दिलाने के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। आरोपी विवेक कुमार यादव ने खुद को पीडब्ल्यूडी का उप अभियंता बताकर दो युवकों से 4 लाख रुपये ठग लिए और उन्हें फर्जी नियुक्ति पत्र थमा दिया।
शिकायतकर्ताओं हीरालाल राजवाडे (ग्राम लमना) और जयपाल दास दीवान (ग्राम चोटिया) ने बताया कि आरोपी ने “पीडब्ल्यूडी छ.ग. शासन” लिखा हुआ वाहन इस्तेमाल कर खुद को विश्वसनीय साबित किया। पोड़ी उपरोड़ा क्षेत्र के एक स्कूल निरीक्षण के दौरान उसने दोनों को सब इंजीनियर की नौकरी देने का झांसा दिया।
बाद में रायपुर के घड़ी चौक में हुई कई मुलाकातों में यादव ने किस्तों में 50,000, 1,50,000, 1,00,000 और 1,00,000 रुपये लिए। 9 अप्रैल 2025 को जब दोनों कोरबा स्थित पीडब्ल्यूडी कार्यालय पहुंचे, तब असली धोखा सामने आया—नियुक्ति पत्र पूरी तरह फर्जी था।
पीड़ितों की शिकायत पर रायपुर के सिविल लाइन थाना में आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 318(4), 336(3), 340(1), और 340(2) के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने आरोपी द्वारा दिए गए फर्जी दस्तावेजों और पहचान पत्र की प्रतियां जब्त कर ली हैं।
पीड़ितों ने शासन और प्रशासन से आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

एनएचएम कर्मचारियों ने सौंपा 10 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन, नियमितीकरण सहित वेतन वृद्धि की मांग — स्वास्थ्य मंत्री व उपमुख्यमंत्री रहे मंच पर उपस्थित

Bhuvan Patel

DMF फंड में बड़ा खेल! एक ही परिसर की दो स्कूलों में शौचालय के नाम पर 23 लाख की स्वीकृति, एक साल बाद भी काम शुरू नहीं—भ्रष्टाचार की बू साफ

Bhuvan Patel

पंडरिया की बेटी डॉ. अंकिता गुप्ता को राज्यपाल के हाथों मिली पीएच.डी. की उपाधि

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!