BP NEWS CG
Breaking Newsअन्यकवर्धापंडरियापांडातराईबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

कवर्धा कलेक्टर कार्यालय को RDX से उड़ाने की धमकी, प्रशासन में मचा हड़कंप

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा
कवर्धा के कलेक्टर कार्यालय को RDX से उड़ाने की धमकी मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि यह धमकी एक ईमेल के जरिए दी गई है, जो कश्मीर से भेजा गया था। मेल में तमिलनाडु से संबंधित उल्लेख भी किया गया है। धमकी में दोपहर 2:30 बजे तक का समय दिया गया है।

प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए कलेक्टर कार्यालय को खाली करवा लिया है। सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से पूरे कार्यालय परिसर को सील कर दिया गया है और मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

बम स्क्वायड की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच चुकी है और कार्यालय के हर कोने की गहनता से जांच की जा रही है। फिलहाल किसी संदिग्ध वस्तु की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां किसी भी तरह की चूक नहीं बरत रही हैं।
प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां ईमेल की सत्यता और इसके पीछे के तत्वों की जांच में जुटी हुई हैं। स्थानीय लोगों से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और प्रशासन का सहयोग करें।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

अनियमितता : भ्रष्टाचार की पुष्टि होने पर तत्कालीन सीएमओ, इंजीनियर सहित पांच कर्मचारियों को निलंबित किया गया

Bhuvan Patel

रायसेन में अतिक्रमणकारियों के हौसले बुलं: स्कूल, कॉलेज और छात्रावास की बाउंड्रीवॉल तक को नहीं छोड़ा, कब्जा कर किराए पर दी दुकानें

cradmin

विधायक भावना बोहरा ने जनसंपर्क कर बताई मोदी सरकार की उपलब्धियां, लाभार्थियों से की मुलाकात

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!