BP NEWS CG
Breaking Newsअन्यकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

कबीरधाम में जप्तशुदा 24 वाहनों की खुले मैदान में नीलामी: 22 अप्रैल को पुलिस परेड ग्राउंड में लगेगी बोली

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा,
कबीरधाम जिले में नशीले पदार्थों की रोकथाम के तहत एनडीपीएस एक्ट के मामलों में जब्त किए गए कुल 24 वाहनों की खुली नीलामी का आयोजन किया जा रहा है। यह नीलामी 22 अप्रैल 2025, मंगलवार को सुबह 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक न्यू पुलिस लाइन, कवर्धा के परेड ग्राउंड में संपन्न होगी।

इस नीलामी में 08 दोपहिया, 12 चारपहिया, 01 ट्रैक्टर, 01 ट्रैक्टर ट्रॉली और 02 भारी वाहन शामिल किए गए हैं। जिला स्तरीय औषधि निपटान समिति द्वारा इन्हें नीलामी योग्य घोषित किया गया है।
भागीदारी के लिए आवेदन प्रक्रिया:
नीलामी में भाग लेने के इच्छुक खरीदारों को नियत तिथि से पूर्व आवेदन करना आवश्यक है। इसके लिए:
प्रत्येक दोपहिया वाहन हेतु 2000 रुपए,
चारपहिया एवं ट्रैक्टर ट्रॉली हेतु 5000 रुपए,
और भारी वाहनों हेतु 10,000 रुपए
का बैंक ड्राफ्ट पुलिस अधीक्षक, जिला कबीरधाम के नाम पर जमा करना होगा।
साथ ही, 1000 रुपए मूल्य का आवेदन पत्र रक्षित निरीक्षक, न्यू पुलिस लाइन से प्राप्त कर उसमें वाहन का क्रमांक/प्रकार, आवेदक का नाम, पता एवं मोबाइल नंबर स्पष्ट रूप से अंकित करना अनिवार्य है। यह आवेदन 21 अप्रैल 2025 को कार्यालयीन समय में बंद लिफाफे में जमा किया जाना चाहिए।
वाहनों का पूर्व निरीक्षण संभव:
खरीदार नीलामी में शामिल वाहनों का निरीक्षण पूर्व में कर सकते हैं। होंडा कार (JH-04D-8284) और आईसर ट्रक (UP-86T-4176) थाना चिल्फी में उपलब्ध हैं।
बाकी 22 वाहन न्यू पुलिस लाइन कवर्धा के परेड ग्राउंड में देखे जा सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए न्यू पुलिस लाइन कवर्धा के नोटिस बोर्ड पर नीलामी की विस्तृत शर्तें उपलब्ध हैं, जिन्हें इच्छुक व्यक्ति देख व प्राप्त कर सकते हैं।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर पिपरिया में 22 दुकानों पर कार्रवाई, जागरूकता कार्यक्रमों से दिया तंबाकू छोड़ने का संदेश

Bhuvan Patel

लोहारा पुलिस भेड़ चोर को पकड़ा ,आरोपियो के कब्जे से माल बरामद

Bhuvan Patel

“गरीब पिता की गुहार बनी मिशन—मानवता, तीन बच्चों को दिलाया हॉस्टल और स्कूल में प्रवेश”

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!