BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

कार्रवाई – अवैध अतिक्रमण करने वाला आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा,
वन विभाग कवर्धा ने अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई वनमंडलाधिकारी श्री निखिल अग्रवाल के निर्देशन, उपवनमंडलाधिकारी पंडरिया श्री सुयश धर दीवान के मार्गदर्शन तथा वन परिक्षेत्र अधिकारियों श्री महेन्द्र कुमार जोशी (पंडरिया-पूर्व) और श्रीमती पल्लवी गंगबेर (पंडरिया-पश्चिम) के नेतृत्व में की गई।
जांच में पाया गया कि ग्राम कोदवा, कक्ष क्रमांक पी.एफ.-522 (वनक्षेत्र पंडरिया-पूर्व) में हरि सिंह पिता बंशी, जाति-गौड़, निवासी ग्राम भड़गा, तहसील कुकदूर, जिला कबीरधाम ने अवैध अतिक्रमण किया था।
आरोपी के विरुद्ध भारतीय वन अधिनियम 1927, वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 तथा लोक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम 1984 की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर वन अपराध प्रकरण क्रमांक 20040/22 दिनांक 14.08.2025 तैयार किया गया। विधिवत गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
इस कार्रवाई में वन अमले के अधिकारियों और कर्मचारियों – देवनाथ सिदार, अनामिका वर्मा (प्रशिक्षु), विलास कुम्भकार, अरुण कुमार दुबे, संतोष सिंह साकत, दिलीप कुमार चन्द्राकर, सुभाष चन्द्र भारद्वाज, जोधन सिंह ठाकुर, राम सिंह साहू, सुदर्शन साहू, गौरीशंकर साहू, उमेश्वरी श्याम, अजीत कुमार पाल, तारकेश यादव, विष्णु सिंह धुर्वे, जितेन्द्र कुमार चन्द्राकर, जयश्री कौशल, श्रीराम गुप्ता एवं पुनाराम धुर्वे का विशेष योगदान रहा।
वन विभाग का स्पष्ट संदेश है कि अवैध अतिक्रमण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

बच्चों और बुजुर्गों पर ज्यादा खतरा, कोविड जैसी सावधानियां जरूरी

Bhuvan Patel

14 उद्योगों पर 10.51 लाख रुपये का पर्यावरणीय जुर्मानाबिना सुरक्षा मानकों के कच्चे माल और अपशिष्ट परिवहन करने पर प्रशासन की सख्ती

Bhuvan Patel

नारी शक्ति वंदन बिल पर सियासी संग्राम: पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने विपक्ष पर साधा तीखा निशाना

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!