BP NEWS CG
Breaking Newsबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

“महिलाओं से 30 लाख की ठगी, 78 आंखों में आंसू – स्वरोजगार के नाम पर जिंदगी से खेल”

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
स्वरोजगार का सपना दिखाया, लेकिन छोड़ गए कर्ज की जंजीरें…
आरंग की 78 गरीब महिलाएं खुद के पैरों पर खड़े होने चली थीं, लेकिन ठगों ने उन्हें कर्ज में डुबो दिया। राखी ध्रुव उर्फ रानी मिरी और पूनम नायक नाम की दो महिलाओं ने फर्जी NGO के नाम पर लघु उद्योग खोलने का झांसा देकर हर महिला से 40,000 का बैंक लोन निकलवाया और रकम हड़प ली।
कुल ₹30,20,000 की ठगी हुई। शुरुआत में आटा चक्की चलाकर भरोसा दिलाया, फिर किश्तें भरना बंद कर दीं। अब बैंक की नोटिसें आ रही हैं और महिलाएं डूबे कर्ज की किस्तें अपनी जेब से भर रही हैं।
त्रिवेणी जलक्षत्री की शिकायत पर पुलिस ने BNS की धारा 318(4) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
सवाल यह है:
क्या इन महिलाओं को मिलेगा इंसाफ?
कब तक गरीबों के सपनों से यूं खिलवाड़ होता रहेगा?

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

“विजया दशमी और गांधी जयंती पर प्रदीप गोस्वामी ने दी शुभकामनाएँ – शांति, एकता और राष्ट्रनिर्माण का संदेश”

Bhuvan Patel

चिटफंड कंपनी बी.एन.गोल्ड के दो डायरेक्टरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार कंपनी द्वारा रकम दूगना करने के नाम पर , की गई थी ठगी

Bhuvan Patel

“बारिश के बीच भीड़ जुटी, न्याय के लिए उठे नारे – दोषियों को फांसी और घर में बुलडोजर की मांग”

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!