BP NEWS CG
Breaking Newsपंडरियाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

पंडरिया में आईपीएल सट्टेबाजी का बढ़ता जाल, सभी वर्ग आ रहे गिरफ्त में

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
पंडरिया। नगर में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के चलते सट्टेबाजी का जाल तेजी से फैलता जा रहा है। नगर के प्रमुख चौक-चौराहों पर खुलेआम सट्टा खिलाया जा रहा है, जिससे हर वर्ग के लोग, विशेषकर युवक और महिलाएं भी, इसकी गिरफ्त में आ चुके हैं।
मैच के आरंभ होते ही खाईवाल सक्रिय हो जाते हैं और गेंद, विकेट तथा ओवर के प्रत्येक क्षण पर दांव लगाए जाते हैं। खेल के रोमांच के साथ सट्टेबाजी का नशा भी नगरवासियों पर सिर चढ़कर बोल रहा है।
दुर्भाग्यवश, इस अवैध गतिविधि पर रोक लगाने के लिए न तो कोई ठोस कार्रवाई हो रही है और न ही जिम्मेदार अधिकारी कोई पहल कर रहे हैं। प्रशासन की निष्क्रियता के कारण सट्टेबाजों के हौसले बुलंद हैं और नगर के लगभग हर चौराहे पर दिन-रात यह अवैध कारोबार निर्बाध रूप से संचालित हो रहा है।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि समय रहते प्रशासन ने सख्त कदम नहीं उठाए तो युवा पीढ़ी के साथ समाज के अन्य वर्ग भी इस कुचक्र में और गहरे फंसते चले जाएंगे। नगरवासियों ने जिला प्रशासन से शीघ्र प्रभावी कार्यवाही की मांग की है ताकि नगर की सामाजिक संरचना को इस अवैध जुए से बचाया जा सके।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

“सुशासन की मिसाल: विजय शर्मा के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग में वित्तीय पारदर्शिता की नई शुरुआत”

Bhuvan Patel

राज्योत्सव रजत जयंती के दूसरे दिन छत्तीसगढ़ी संस्कृति का अद्भुत संगम — अनुराग शर्मा की मधुर आवाज़ में झूमा कवर्धा, लोकगीत-नृत्य से सजी अविस्मरणीय संध्या

Bhuvan Patel

चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर मिलेगा जीवन का सबसे बड़ा उपहार, कबीरधाम के दस हजारों ग्रामीणों को मिलेगा नया आशियाना

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!