कवर्धा,
कबीरधाम पुलिस अब सड़क पर शांति भंग करने वाले मॉडिफाइड साइलेंसर वाली बुलेट और अन्य दोपहिया वाहनों के खिलाफ पूरी तरह सख्त हो गई है। बार-बार समझाइश और चेतावनी देने के बावजूद जब लोग नहीं सुधरे, तो अब ऐसे मामलों को सीधे माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है। इस अभियान की अगुवाई पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह (IPS) कर रहे हैं, जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र बघेल, श्री पंकज पटेल और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री कृष्ण कुमार चंद्राकर का भी सक्रिय मार्गदर्शन है।



