BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

अब न चेतावनी, न समझाइश – मॉडिफाइड साइलेंसर का मतलब सीधा कोर्ट और भारी जुर्माना

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा,
कबीरधाम पुलिस अब सड़क पर शांति भंग करने वाले मॉडिफाइड साइलेंसर वाली बुलेट और अन्य दोपहिया वाहनों के खिलाफ पूरी तरह सख्त हो गई है। बार-बार समझाइश और चेतावनी देने के बावजूद जब लोग नहीं सुधरे, तो अब ऐसे मामलों को सीधे माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है। इस अभियान की अगुवाई पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह (IPS) कर रहे हैं, जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र बघेल, श्री पंकज पटेल और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री कृष्ण कुमार चंद्राकर का भी सक्रिय मार्गदर्शन है।

18 अप्रैल को बड़ी कार्रवाई – बुलेट जब्त, नाबालिग चला रहा था वाहन
दिनांक 18.04.2025 को कवर्धा शहर में यातायात पुलिस व थाना कवर्धा की संयुक्त टीम द्वारा सड़क पर अव्यवस्थित पार्किंग और नियम उल्लंघन करने वाले वाहनों पर कार्रवाई की गई। इस दौरान एक बुलेट मोटरसाइकिल को पकड़ा गया:
उसमें अवैध मॉडिफाइड साइलेंसर लगा था, जिससे अत्यधिक तेज और कर्कश ध्वनि उत्पन्न हो रही थी,
वाहन की नंबर प्लेट पर कोई पंजीकरण अंकित नहीं था,
और सबसे गंभीर बात – वाहन को एक नाबालिग चला रहा था।
जांच में सामने आया कि यह वाहन हरमीत सिंह बग्गा, पिता निर्मल सिंह बग्गा, निवासी कवर्धा का था। वाहन को मौके पर जब्त कर सीधे माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
माननीय न्यायालय ने लगाया ₹15,500 का जुर्माना
दिनांक 30.04.2025 को वाहन स्वामी न्यायालय में उपस्थित हुआ, जहां ₹15,500 का जुर्माना लगाया गया। जुर्माना अदा करने के बाद ही वाहन स्वामी को बुलेट वापस दी गई।
यह घटना अब एक नजीर बन गई है, और ऐसे सभी मामलों में अब सीधे न्यायालय की कार्यवाही की जाएगी।
कबीरधाम पुलिस की स्पष्ट चेतावनी – अब नहीं मिलेगी कोई माफी
कबीरधाम पुलिस ने पूर्व में कई बार मॉडिफाइड साइलेंसर लगाने वालों को समझाइश दी, अपील की, चेतावनी दी – लेकिन इसके बावजूद कुछ वाहन चालकों का रवैया नहीं बदला। अब से—
मॉडिफाइड साइलेंसर वाले सभी वाहनों को जब्त कर सीधे न्यायालय में पेश किया जाएगा,
वाहन स्वामियों पर कड़ा जुर्माना और कानूनी कार्रवाई होगी,
बिना नंबर प्लेट, नाबालिग चालक और अन्य यातायात उल्लंघनों को भी गंभीरता से लिया जाएगा।
जनता से अपील – नियमों का करें पालन, वरना भुगतें सख्त परिणाम
कबीरधाम पुलिस की ओर से नागरिकों से अपील की गई है कि वे—
अपने बच्चों को नाबालिग अवस्था में वाहन न चलाने दें,
मॉडिफाइड साइलेंसर हटवाकर मानक साइलेंसर लगवाएं,
वाहन पर स्पष्ट और वैध नंबर प्लेट लगाएं,
और यातायात नियमों का पालन करें।
पुलिस का स्पष्ट संदेश है – नियमों को हल्के में न लें। यदि उल्लंघन किया गया, तो न केवल वाहन जब्त होगा, बल्कि न्यायालय में पेशी और भारी जुर्माने के लिए भी तैयार रहना होगा।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

जिला पंचायत उपाध्यक्ष कैलाश चन्द्रवंशी की कर्मठता और सराहनीय पहल से दर्जनों ग्रामों को मिली जल संकट से मुक्ति

Bhuvan Patel

पीएम-किसान योजना की 20वीं किस्त का होगा वितरण, 2 अगस्त को मनाया जाएगा “पीएम-किसान दिवस”

Bhuvan Patel

नाबालिग लडकी को बहला फूसलाकर भगाकर लेजाने वाले आरोपी चढे पुलिस के हत्थे।

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!