BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

गौवंश संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी – विशेषर सिंह पटेल गौधाम योजना से प्रत्येक विकासखंड में मिलेगी गौवंश को नई पहचान

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
बलौदाबाजार, छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष श्री विशेषर सिंह पटेल ने शुक्रवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में गौवंश संरक्षण एवं संवर्धन को लेकर समीक्षा बैठक ली। बैठक में श्री पटेल ने गौवंश की घटती संख्या पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए इसे समाज और कृषि व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती बताया। उन्होंने किसानों को गौपालन के लिए प्रेरित करने तथा इसके लाभों को जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता पर बल दिया।

श्री पटेल ने कहा कि गाय भारतीय संस्कृति में माता के रूप में पूज्य है और उसकी रक्षा करना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने गौवंश को ‘चलता-फिरता रसायन शास्त्र’ बताते हुए कहा कि गोबर एवं गोमूत्र में औषधीय गुण मौजूद हैं, जिनसे अनेक जटिल बीमारियों का उपचार संभव है।
अध्यक्ष श्री पटेल ने निराश्रित गौवंश की बढ़ती समस्या पर चिंता जाहिर करते हुए पशुपालन विभाग को सर्वे कर वास्तविक संख्या एकत्र करने के निर्देश दिए। आगामी वर्षा ऋतु में सड़कों पर मवेशियों की स्थिति को नियंत्रित करने हेतु आश्रय स्थलों के चिन्हांकन का भी निर्देश दिया गया। साथ ही अवैध गौवंश परिवहन पर सख्त निगरानी एवं संबंधितों पर कठोर कार्रवाई के लिए पुलिस विभाग को आवश्यक निर्देश दिए गए।
उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा शुरू की जा रही ‘गौधाम योजना’ के अंतर्गत प्रत्येक विकासखंड में 10-10 गौधाम स्थापित किए जाएंगे, जिसके लिए उपयुक्त भूमि चयन की प्रक्रिया शीघ्र पूरी की जाए। चारे की व्यवस्था हेतु नेपियर घास के उत्पादन को भी प्राथमिकता देने की बात कही गई।
बैठक के दौरान गौशाला संचालकों ने घायल मवेशियों के त्वरित उपचार के लिए वाहन की व्यवस्था एवं मृत पशुओं के दफन हेतु भूमि चिन्हांकन की आवश्यकता जताई। इस पर अध्यक्ष ने उचित समाधान के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री दीपक सोनी ने भी वर्षा ऋतु में उत्पन्न होने वाली समस्याओं के निराकरण हेतु जिला सम्पर्क केंद्र में पशु चिकित्सा विभाग के दो कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने तथा प्राप्त सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने गौ सेवा आयोग के सभी निर्देशों के शत-प्रतिशत अनुपालन के लिए विभागीय समन्वय पर विशेष ध्यान देने को कहा।
बैठक में जिला पंचायत सीईओ सुश्री दिव्या अग्रवाल, उप संचालक पशु चिकित्सा डॉ. नरेंद्र सिंह सहित जिले के अन्य अधिकारी और गौशाला संचालक उपस्थित रहे।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

नाराजगी : निर्माणधीन आंगनबाड़ी भवनों में गुणवत्ता दरकिनार , नियमित निरीक्षण करने कलेक्टर ने दिए निर्देश

Bhuvan Patel

जांजगीर-चांपा के प्रभारी सिविल सर्जन के विरुद्ध शिकायत की जांच के लिए तीन सदस्यीय दल गठित

Bhuvan Patel

जिला पंचायत कबीरधाम के क्षेत्र क्रमांक 02 में त्रिकोणीय मुकाबला की संभावना

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!