BP NEWS CG
Breaking Newsसमाचारसिटी न्यूज़

अपचारी बालक के पास मिला देशी कट्टा, तीन अन्य आरोपियों के साथ गिरफ्तार

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
● किशोर सहित चार आरोपी सुरखी रोड शराब भट्टी के पास लोगों को डरा रहे थे
● पुलिस ने एक देशी कट्टा किया बरामद, आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज
भाटापारा, दिनांक 04.05.2025: सुरखी रोड शराब भट्टी के पास एक अपचारी बालक द्वारा देशी कट्टा लहराकर राहगीरों को डरा-धमका रहे होने की सूचना पर, थाना भाटापारा शहर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक किशोर सहित कुल 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
मुख्य आरोपी रिंकू उर्फ उमेश साहू (18 वर्ष) की गिरफ्तारी के बाद, पूछताछ में यह खुलासा हुआ कि उसके साथ तीन अन्य व्यक्ति भी शामिल हैं, जिनमें एक अपचारी बालक भी शामिल है। पुलिस ने मौके से अजीत कुमार साहू (40), गौतम कुमार साहू (21) और एक नाबालिग लड़के को हिरासत में लेकर एक देशी कट्टा जब्त किया है।
पुलिस ने इन चारों के विरुद्ध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है और न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया जारी है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

संरक्षण : पंडरिया क्षेत्र में बेखौफ चल रहा हैं जुआ का कारोबार कार्यवाही का आभाव 

Bhuvan Patel

भलपहरी के ग्रामीणों को कब मिलेगा न्याय, अब आंदोलन की चेतावनी 

Bhuvan Patel

रूह कंपा देने वाली वारदात: दसवीं पत्नी पर शक हुआ भारी, पति ने जंगल में उतारा मौत के घाट

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!