BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

ईंट भट्ठा संचालक की मनमानी पर प्रशासन की सख्ती, शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाया गया

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
बलौदाबाजार,
कलेक्टर दीपक सोनी के सख्त निर्देशों पर सिमगा तहसील अंतर्गत ग्राम दरचुरा में राजस्व विभाग की टीम ने शासकीय भूमि पर अवैध रूप से कब्जा जमाए ईंट भट्ठा संचालक के अतिक्रमण को हटाया। यह कार्यवाही ग्राम पंचायत सरपंच की शिकायत पर त्वरित रूप से नियमानुसार की गई।

सिमगा एसडीएम अंशुल वर्मा ने बताया कि बीते माह सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत जिला ऑडिटोरियम में हुई समीक्षा बैठक में ग्राम पंचायत दरचुरा के सरपंच ने शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत की थी। इस पर कलेक्टर श्री सोनी ने तहसीलदार को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
निर्देशों के पालन में तहसीलदार और हल्का पटवारी ने पंचायत प्रतिनिधियों की उपस्थिति में शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया। प्रशासन की इस कार्यवाही से क्षेत्र में स्पष्ट संदेश गया है कि शासकीय भूमि पर कोई भी अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
प्रशासन ने यह कार्यवाही छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता के तहत नियमों का पालन करते हुए की, जिसमें सार्वजनिक भूमि की सुरक्षा और संरक्षित उपयोग सुनिश्चित किया गया है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

भोरमदेव कॉरिडोर पर सख्ती: 1 साल में काम पूरा करने अल्टीमेटम, हर सोमवार होगी निगरानी

Bhuvan Patel

यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता: चिल्फी चेक पोस्ट पर बसों की सघन जांच, 9 बसों पर चालानी कार्रवाई

Bhuvan Patel

खाटू श्याम जन्मोत्सव पर भव्य निशान यात्रा निकली, पुष्प वर्षा से गूंजा शहर

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!