BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरबलौदा बाजारसिटी न्यूज़

बारिश में नहीं सताएगी राशन की चिंता : एकमुश्त मिलेगा तीन माह का चावल

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
बारिश के मौसम में गरीब परिवारों को राशन की किल्लत न हो, इसके लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत सभी राशनकार्डधारी परिवारों को जून से अगस्त 2025 तक का चावल एकमुश्त जून माह में ही वितरित किया जाएगा। इससे लाभार्थियों को बारिश के दौरान राशन के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।
राज्य शासन ने सभी उचित मूल्य दुकानों में चावल का भंडारण 31 मई 2025 तक अनिवार्य रूप से पूर्ण कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही तीन माह का चावल 30 जून तक वितरित करने की समय-सीमा तय की गई है। चावल के अतिरिक्त अन्य खाद्यान्न सामग्री जैसे शक्कर, नमक आदि का भंडारण एवं वितरण राष्ट्रीय उपभोक्ता महासंघ (नान) की उपलब्धता के अनुसार प्रत्येक माह किया जाएगा।
इस योजना के तहत प्रत्येक उचित मूल्य दुकान में ‘चावल उत्सव’ का आयोजन किया जाएगा, जिसमें दुकान स्तर की निगरानी समिति की उपस्थिति में हितग्राहियों को राशन वितरित किया जाएगा।
कलेक्टर दीपक सोनी ने जिले के समस्त खाद्य विभाग अधिकारियों को निर्देशित किया है कि समय-सीमा में सभी पीडीएस दुकानों में तीन माह के चावल का भंडारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि वितरण में कोई बाधा न आए।
यह पहल राज्य सरकार की खाद्य सुरक्षा योजनाओं — राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, छत्तीसगढ़ खाद्य एवं पोषण सुरक्षा अधिनियम तथा मुख्यमंत्री खाद्यान्न सहायता योजना — के तहत की जा रही है।
सरकार की यह पहल गरीबों को राहत पहुंचाने के साथ-साथ बरसात के मौसम में खाद्य सुरक्षा की मजबूत गारंटी भी है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

वन विभाग के तार को चोरी करने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Bhuvan Patel

प्रेमांजलि शर्मा शासकीय नौकरी नहीं बल्कि मरका की सरपंच बनकर करेगी सेवा

Bhuvan Patel

कबीरधाम में डड़सेना कलार समाज के शासकीय अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ का गठन, समाजहित में एकजुटता का संकल्प

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!