BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचार

कार्यवाही – 15 आरोपी गिरफ्तार, 300 लीटर कच्ची शराब और 1 टन से अधिक महुआ लाहन जब्त, अवैध शराब के विरुद्ध निर्णायक मोर्चा

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
 जिले में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कबीरधाम पुलिस ने आज दो अलग-अलग स्थानों पर अवैध महुआ शराब निर्माण के विरुद्ध बड़ी और निर्णायक कार्रवाइयाँ कीं। ये कार्रवाई पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह (IPS) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र बघेल एवं पंकज पटेल के मार्गदर्शन में, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कृष्ण कुमार चंद्राकर के नेतृत्व में की गईं।
पहली कार्यवाही में कोतवाली थाना अंतर्गत ग्राम सरोधा के जंगल क्षेत्र स्थित बैगा टोला में पुलिस की डीआरजी, कोतवाली थाना एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम ने छापा मारा। इस दबिश में लगभग 300 लीटर कच्ची महुआ शराब तथा 1000 किलो (1 टन) से अधिक महुआ लाहन बरामद किया गया। मौके पर शराब निर्माण के लिए बनाई गई अस्थायी भट्टियाँ ध्वस्त की गईं एवं प्लास्टिक ड्रम, एल्यूमीनियम बर्तन, पाइप आदि उपकरण जब्त किए गए।
को
दूसरी बड़ी कार्यवाही ग्राम धमकी (पारधीपारा) में की गई, जहाँ सुबह 6:00 बजे पुलिस दल ने योजनाबद्ध ढंग से दबिश देकर 15 आरोपियों को रंगे हाथों अवैध शराब निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय करते हुए गिरफ्तार किया। आरोपियों से बड़ी मात्रा में कच्चा महुआ, तैयार शराब, भट्टियाँ व अन्य सामग्री जब्त की गई है। समस्त आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जेल भेजा गया है।
गिरफ्तार आरोपी 
1. राकेश पारधी पिता राही लाल पारधी, उम्र 30 वर्ष
2. गोकूल पारधी पिता कोमल लाल पारधी, उम्र 19 वर्ष
3. दिनेश पारधी पिता बालाराम पारधी, उम्र 35 वर्ष
4. कुमार लाल पारधी पिता स्व. जोधराम पारधी, उम्र 50 वर्ष
5. मुकेश कुमार पारधी पिता कुमार पारधी, उम्र 19 वर्ष
6. राहुल पारधी पिता मनोज पारधी, उम्र 19 वर्ष
7. अश्वनी पारधी पिता आजूराम पारधी, उम्र 32 वर्ष
8. सरोतन पारधी पिता स्व. जोधराम पारधी, उम्र 35 वर्ष
9. अश्वन पारधी पिता सन्ता लाल पारधी, उम्र 25 वर्ष
10. पिंटू पारधी पिता लाला राम पारधी, उम्र 28 वर्ष
11. दिलीप पारधी पिता मीना लाल पारधी, उम्र 24 वर्ष
12. बिशाल पारधी पिता लाला राम पारधी, उम्र 20 वर्ष
13. किशन पारधी पिता मोहन लाल, उम्र 20 वर्ष (साकिन लेंजवारा, थाना बेरला, जिला बेमेतरा)
14. रोशन पारधी पिता अमर लाल पारधी, उम्र 20 वर्ष
15. सोनू पारधी पिता रामामनुज पारधी, उम्र 20 वर्ष
इन दोनों कार्रवाइयों में थाना कोतवाली प्रभारी लालजी सिन्हा, साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक मनीष मिश्रा, महिला थाना प्रभारी शांता लकड़ा, डीआरजी के एएसआई दिलीप सोनकर सहित पुलिस बल के अनेक अधिकारी-कर्मचारी सम्मिलित रहे।
पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि “नशा केवल कानून व्यवस्था की नहीं, समाज की सबसे बड़ी चुनौती है। कबीरधाम पुलिस अवैध नशे के खिलाफ अभियान को जनसहभागिता से आगे बढ़ा रही है। आने वाले दिनों में यह अभियान और तेज़ किया जाएगा और किसी भी अवैध गतिविधि को बख्शा नहीं जाएगा।”
उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि यदि उन्हें कहीं भी अवैध शराब निर्माण या बिक्री की जानकारी हो, तो वे बिना संकोच पुलिस को सूचना दें। उनकी पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।
कबीरधाम पुलिस का संकल्प – नशे से मुक्त सुरक्षित समाज।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

पंचायत राज की लूट! किराया–नीलामी की 4.72 लाख की सरकारी रकम गायब, सरपंच पर गबन का गंभीर आरोप

Bhuvan Patel

कांग्रेस को बड़ा झटका: कवर्धा में 52 कार्यकर्ता भाजपा में शामिल, सेवा पखवाड़ा बना शक्ति प्रदर्शन

Bhuvan Patel

पानी की समस्याओं के निराकरण के लिए  कबीरधाम जिला में टोल फ्री फोन नंबर जारी

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!