पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में आज पुलिस लाइन में साप्ताहिक जनरल परेड का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को फायर सेफ्टी को लेकर मॉक ड्रिल के माध्यम से आपातकालीन स्थिति में बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।
परेड का नेतृत्व रक्षित निरीक्षक नरगिस ख्रीष्ट तिग्गा बघेल ने किया। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा विशेष रूप से मौजूद रहीं। परेड के बाद जवानों के टर्नआउट का निरीक्षण किया गया। इसके साथ ही अग्निशमन विभाग द्वारा फायर सेफ्टी को लेकर व्यावहारिक जानकारी दी गई।

फायर सेफ्टी मॉक ड्रिल में बताया गया कि गैस सिलेंडर में आग लगने पर कैसे काबू पाया जाए, आग लगने के तुरंत बाद क्या-क्या सावधानी बरतनी चाहिए, तथा आग बुझाने के प्राथमिक उपाय क्या हैं। जवानों को डेमो के माध्यम से दिखाया गया कि आपातकालीन स्थिति में घबराहट से कैसे बचें और किस तरह से फायर एक्सटिंग्विशर का सही उपयोग करें।



