BP NEWS CG
कवर्धापंडरियाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पंडरिया पुलिस ने भेजा जेल

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

 जिले के पंडरिया थाना क्षेत्र में नाबालिग को शादी का झांसा देकर अनाचार करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 11 फरवरी 2026 को पंडरिया थाना में एक नाबालिग लड़की के गुम होने की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। मामला नाबालिग से संबंधित होने के कारण पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध कायम कर युवती की तलाश शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस ने 22 फरवरी 2026 को अपहृत नाबालिग को बरामद किया। पूछताछ में पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ साक्ष्य प्रस्तुत किए। इसके आधार पर पुलिस ने फरार आरोपी विक्रम सारथी (31 वर्ष) निवासी वार्ड नं. 02 सारथी मोहल्ला पंडरिया को 7 मार्च 2026 को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भा.न्या.सं. की धारा 87, 64(2)(m) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 4(2) और 6 के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी सहित 27 पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह 2 मार्च को

Bhuvan Patel

शराब का पकड़ाया जखीरा , सुबह सुबह बोलोरो में ले जा रहे थे 40 पेटी शराब

Bhuvan Patel

गन्ना किसानों को 46.77 करोड़ का भुगतान, भोरमदेव कारखाने पर बढ़ा भरोसा

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!