BP NEWS CG
Breaking Newsसमाचारसिटी न्यूज़

जमीन को बार बार बेचकर पांच लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने पांच लाख रुपये की ठगी के मामले में आरोपी परमेश साहू को गिरफ्तार किया है, जो भिलौनी, थाना पामगढ़ का निवासी है।
आरोपी ने अपनी पहले से बेची हुई जमीन को दोबारा बेचने का सौदा किया और पीड़ित गोविंद प्रसाद शर्मा से पांच लाख रुपये ले लिए। जब पीड़ित को सच्चाई पता चली, तो उसने तत्काल थाना पामगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई।
जांजगीर पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक मनोहर सिन्हा, थाना प्रभारी पामगढ़, सहायक उपनिरीक्षक रामदुलार साहू, आरक्षक यशवंत पाटले, महिला आरक्षक सवीता पटेल सहित थाना पामगढ़ स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

अंतर्राष्ट्रीय गांजा तस्करों पर थाना कुकदुर पुलिस ने लगातार बड़ी कार्यवाही , तस्कर के कब्जे से 81.520 किलो ग्राम गांजा बरामद

Bhuvan Patel

सूरीघाट मंदिर में पुजारी की बेरहमी से हत्या, धारदार हथियार से हमला कर आरोपी फरार – बिलासपुर SSP मौके पर

Bhuvan Patel

सेवा, संवेदना और जनकल्याण का प्रतीक बना उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का जन्मदिन, रक्तदान व पौधरोपण कर दिया समाजसेवा का संदेश

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!