कवर्धा। जिले के पिपरिया क्षेत्र के ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग आखिरकार पूरी हो गई है। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल पर पिपरिया पुल से झिरना तक गौरवपथ के निर्माण के लिए 49 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है। रविवार को इस सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया।
इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी ने कहा कि यह मार्ग दर्जनों गांवों को पिपरिया से जोड़ता है, लेकिन लंबे समय से इसकी हालत खराब थी। विशेषकर बारिश के मौसम में किसानों, विद्यार्थियों और ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। उन्होंने बताया कि क्षेत्रवासियों की इस मांग को उन्होंने उप मुख्यमंत्री के समक्ष रखा था, जिसे तुरंत गंभीरता से लिया गया और गौरवपथ योजना के तहत स्वीकृति मिली।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू ने कहा कि जिले में तेज़ी से विकास कार्य हो रहे हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना से लेकर ग्रामीण सड़कों के निर्माण तक, हर गांव में सुविधाएं पहुँच रही हैं।
झिरना मेला प्रांगण में पुजारी निवास हेतु 6.50 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक भवन की स्वीकृति भी दी गई है, जिसका भूमिपूजन भी आज किया गया।
सभा को जिला पंचायत सभापति सुमित्रा विजय पटेल, जनपद अध्यक्ष सुषमा बघेल और गणेश तिवारी ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष वीर सिंह पटेल, प्रकाश चंद्रवंशी, नगर पंचायत अध्यक्ष घुरवा साहू, खेम राम साहू, खिलेश्वर साहू, सुनील साहू, दिनेश चंद्रवंशी, नीतीश चंद्रवंशी, परस साहू, मुनी चंद्रवंशी, कमल कांत नाविक, झगराम साहू, ईश्वरी ध्रुव, पवन साहू, महेतरु कश्यप सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे।