BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

औचक निरीक्षण: जल बर्बादी पर फटकार, ग्रामीण विकास योजनाओं का लिया जायजा

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
सुशासन तिहार के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सोमवार को बिना पूर्व सूचना के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के बैगा बहुल गांव चुकतीपानी का औचक निरीक्षण किया। हेलीकॉप्टर से सीधे गांव पहुंचे मुख्यमंत्री को देख ग्रामीणों में पहले हैरानी और फिर उत्साह की लहर दौड़ गई। उन्होंने पारंपरिक स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री को गुलमोहर की माला, तेंदूपत्ता फल की टोकरी और स्थानीय फूल-पत्तियों का गुलदस्ता भेंट किया।

मुख्यमंत्री ने गांव के मिडिल स्कूल परिसर में महुआ पेड़ की छांव में चौपाल लगाई और ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। उन्होंने कहा, “मैं यह देखने आया हूं कि योजनाओं का लाभ वास्तव में आप तक पहुँच रहा है या नहीं।” संवाद के दौरान महिलाओं ने बताया कि वे महतारी वंदन योजना की राशि से स्व-सहायता समूह बनाकर जैविक खेती कर रही हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री को वर्मी कम्पोस्ट से उगाई गई लाल भाजी भेंट की।
चौपाल के दौरान मुख्यमंत्री की नजर पानी की ओवरफ्लो होती टंकी पर पड़ी, जिस पर उन्होंने पीएचई विभाग के सब इंजीनियर को सख्त चेतावनी देते हुए कहा, “या तो काम करो या सस्पेंशन के लिए तैयार रहो।”
मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों की मांग पर मिडिल स्कूल भवन की मरम्मत और स्कूल मैदान को मिनी स्टेडियम के रूप में विकसित करने की घोषणा की। उन्होंने यह भी बताया कि गांव के लिए 179 प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किए गए हैं, जिससे हर जरूरतमंद को छत मिल सकेगी।
मुख्यमंत्री के इस औचक दौरे ने यह संदेश स्पष्ट कर दिया कि शासन केवल दफ्तरों तक सीमित नहीं है, बल्कि गांवों की धरती पर उतरकर जनसेवा को परखा और सुधारा जा रहा है। इस दौरान मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध सिंह, सचिव श्री पी. दयानंद सहित अनेक अधिकारी और ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

क्रूस रास्ता के माध्यम से प्रभु ईसा मसीह के दुःख भोग को किया याद किया गया

Bhuvan Patel

जीत के संकल्प के साथ भाजपा ने विधानसभा चुनाव कार्यालय प्रारंभ किया

Bhuvan Patel

कलेक्टर के निर्देश पर धान खरीदी में अनियमितता बरतने पर 11 सेवा सहकारी समिति के 28 समिति प्रबंधक और कंप्यूटर ऑपरेटर पर की गई बड़ी कार्रवाई

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!