BP NEWS CG
Breaking Newsसमाचारसिटी न्यूज़

होटलों में देह व्यापार का भंडाफोड़, महिला मैनेजर समेत 6 गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
राजधानी रायपुर के गंज थाना क्षेत्र स्थित होटल आदित्य गैस्ट हाउस और होटल गगन ग्रैंड में चल रहे देह व्यापार रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। गंज थाना और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए इन होटलों में छापा मारा।
रेड के दौरान होटल आदित्य गैस्ट हाउस की महिला मैनेजर रेवती साहू और होटल गगन ग्रैंड के मैनेजर सुब्रत सेठी समेत कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए अन्य आरोपियों में महिला रिसेप्शनिस्ट निशामणी बेहरा, नीलाबर बाग, मनोज वैष्णव और तेजेश्वर डडसेना शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से नगद राशि और 4 मोबाइल भी जब्त किए हैं।
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956 की धारा 3, 4, 5 और 7 के तहत मामला दर्ज किया है। इस रैकेट के मुख्य संचालक कुणाल बाग और उसका सहयोगी सुमित अभी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम और पते:
सुब्रत सेठी (32), ओडिशा
रेवती साहू (30), खैरागढ़
नीलाबर बाग (29), बलांगीर, ओडिशा
निशामणी बेहरा (27), पत्नी सुब्रत, ओडिशा
मनोज कुमार वैष्णव (40), कांकेर
तेजेश्वर डडसेना (35), महासमुंद

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

भोरमदेव सकरी फीडर नहर विस्तारीकरण का भूमिपूजन, 11.49 करोड़ की परियोजना से 770 हेक्टेयर भूमि होगी सिंचित

Bhuvan Patel

महाजनसंपर्क अभियान से लोगों को भाजपा से जोड़ेंगे -भूपेंद्र सवन्नी संभाग प्रभारी भूपेंद्र सवन्नी ने महाजनसंपर्क को लेकर ली मैराथन बैठक महाजनसम्पर्क अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं में अभूतपूर्व उत्साह -भूपेंद्र सवन्नी

Bhuvan Patel

33 करोड़ की धोखाधड़ी से प्रेरित कोयला व्यापारी की आत्महत्या, पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!