BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

ड्यूटी पर अनुशासन, निजी जीवन में बगावत: पत्नी के रहते दूसरी शादी कर फंसे आरक्षक शिव बघेल

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में पदस्थ आरक्षक शिव बघेल ने ड्यूटी के अनुशासन को तो निभाया, लेकिन निजी जिंदगी में मर्यादा की सारी सीमाएं लांघ दीं। पहली पत्नी के होते हुए भी दूसरी महिला से शादी रचाने का खामियाजा अब उन्हें भुगतना पड़ रहा है।
मामला जांजगीर जिले के रक्षित केंद्र का है, जहां पदस्थ आरक्षक शिव बघेल के खिलाफ विभाग को एक गंभीर शिकायत मिली थी। शिकायत में आरोप था कि वे अपनी पत्नी के रहते हुए दूसरी महिला से शादी कर चुके हैं।
एसपी विजय कुमार पांडेय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए राजपत्रित अधिकारी से जांच करवाई। जांच में आरोप सत्य पाए गए और आरक्षक के अमर्यादित आचरण की पुष्टि हुई। इसके बाद विभाग ने अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए शिव बघेल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
यह मामला पुलिस विभाग में नैतिकता और मर्यादा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़ा करता है। ड्यूटी के दौरान कानून की रक्षा करने वाला एक जवान अगर खुद नियमों को तोड़ने लगे, तो समाज में उसका क्या संदेश जाएगा?
अब देखना होगा कि निलंबन के बाद विभागीय कार्रवाई में आगे शिव बघेल के खिलाफ क्या कदम उठाए जाते है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

दो साल में मोदी की गारंटी फेल, जनता खुद को ठगा महसूस कर रही” — नवीन जायसवाल

Bhuvan Patel

सरकारी चरागन भूमि की खुली लूट!  लटुवा में बिना रेरा अवैध कॉलोनी, प्रशासन बना मूकदर्शक

Bhuvan Patel

बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए भोरमदेव-आश्रम में संपन्न हुआ विद्यार्थी अनुष्ठान शिविर

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!