BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

दिव्यांग प्रमाण पत्र विवाद: छत्तीसगढ़ दिव्यांग सेवा संघ ने उठाई जांच की मांग, सत्यापन नहीं होने पर उपमुख्यमंत्री का पुतला दहन करने की चेतावनी

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा। छत्तीसगढ़ दिव्यांग सेवा संघ ने जिला कलेक्टर और सीएमएचओ को ज्ञापन सौंपकर स्वास्थ्य लिपिक अजय कुमार देवांगन के दिव्यांगता प्रमाण पत्र की जांच और सत्यापन की मांग की है। संघ का कहना है कि पूर्व में दिए गए ज्ञापन के बावजूद अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

संघ के अनुसार, विशेष भर्ती अभियान के तहत श्रवण बाधित दिव्यांगता के आधार पर नियुक्त लिपिक अजय कुमार देवांगन का प्रमाण पत्र अस्थाई है, जिसकी वैधता 13 अगस्त 2018 को समाप्त हो चुकी है। नियमानुसार, नियुक्ति के लिए स्थाई दिव्यांग प्रमाण पत्र अनिवार्य है, लेकिन न तो प्रमाण पत्र का सत्यापन किया गया है और न ही कोई स्थाई प्रमाण प्रस्तुत किया गया है।
संघ ने यह भी आरोप लगाया है कि अजय कुमार देवांगन, जो मूलतः जांजगीर-चांपा निवासी हैं, ने बिलासपुर से दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाया है। उक्त प्रमाण पत्र कान-नाक-गला विशेषज्ञ डॉ. प्रमोद महाजन द्वारा जारी किया गया है, जिनके खिलाफ फर्जी प्रमाण पत्र जारी करने की जांच स्वास्थ्य संचालनालय के स्तर पर चल रही है।
संघ ने रायपुर स्थित संभागीय मेडिकल बोर्ड से दिव्यांगता की पुनः जांच कराने की मांग की है। चेतावनी दी गई है कि यदि शीघ्र जांच नहीं की गई, तो उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का पुतला दहन कर उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विभागीय सूत्रों के अनुसार, अजय कुमार देवांगन को सीएचसी झलमला पदस्थ किया गया है, लेकिन वे वहां आज तक उपस्थित नहीं हुए हैं और बावजूद इसके उन्हें वेतन भुगतान किया जा रहा है। वहीं, उन्हें पुनः सीएमएचओ कार्यालय में बुलाकर कार्य भी कराया जा रहा है। अब तक न तो कोई जांच समिति गठित की गई है और न ही दिव्यांगता के सत्यापन के लिए बोर्ड भेजा गया है।
संघ ने इस पूरे प्रकरण में त्वरित जांच और पारदर्शिता की मांग करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

नगर पंचायत पांडातराई मे हुए उपाध्यक्ष पद के निर्वाचन मे अनियमितता का आरोप 

Bhuvan Patel

‘शहर सरकार’ के बजट पर मंथन: भोपाल में 3200 करोड़ रु. का होगा निगम का बजट; इससे पहले सुझाव भी लेंगे

cradmin

कबीरधाम में वन्यजीवों का नरसंहार: पंचायत सरपंच पर बंदरों की हत्या का आरोप”

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!