BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धापंडरियासमाचारसिटी न्यूज़

महिला सशक्तिकरण और सेवा भावना की प्रतीक हैं महारानी अहिल्या बाई: उपमुख्यमंत्री शर्मा

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
राजानवागांव और लालपुर में 300वीं जयंती पर उपमुख्यमंत्री ने की विकास कार्यों की घोषणाएं
महारानी अहिल्या बाई होलकर की 300वीं जयंती के अवसर पर आज छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले के ग्राम राजानवागांव और लालपुर में आयोजित भव्य समारोहों में भाग लेकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने पाली समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लेते हुए महारानी अहिल्या बाई के आदर्शों को समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया।
राजानवागांव में क्षेत्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ने पाली समाज के सामाजिक उत्थान हेतु 6.5 लाख रुपए की लागत से सामुदायिक भवन और विधायक निधि से 5 लाख रुपए की लागत से बाजार शेड निर्माण की घोषणा की। वहीं, लालपुर में उन्होंने नवनिर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया और परिसर में शौचालय व बाउंड्रीवाल निर्माण के लिए क्रमशः 3.5 लाख और 2.5 लाख रुपए देने की घोषणा की।
अपने संबोधन में श्री शर्मा ने कहा कि महारानी अहिल्या बाई का जीवन न्याय, धर्म और लोकसेवा का आदर्श है। उन्होंने शासन व्यवस्था में महिलाओं की भूमिका को मजबूती प्रदान की और धार्मिक-सांस्कृतिक संरक्षण में ऐतिहासिक योगदान दिया।
समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से महारानी के जीवन और योगदान को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। उपमुख्यमंत्री ने प्रतिभावान छात्रों को सम्मानित किया और युवाओं से नशा से दूर रहकर शिक्षा और सेवा के पथ पर चलने का आह्वान किया।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और पाली समाज के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

41 किलो की लूट, अब 35 किलो की वजन !” खैरझीटी नया धान केंद्र में 25.87 लाख की धान गायब — संगठित खेल की परतें

Bhuvan Patel

मदिरा प्रेमियों में खुशी की लहर, नहीं बढ़ रहे भाव , एक अप्रैल से नई नीति लागू

Bhuvan Patel

विधानसभा में बांग्लादेशी घुसपैठ और पंडरिया विकास के मुद्दे गरमाए, विधायक भावना बोहरा ने उठाए कई अहम सवाल

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!