BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धापंडरियासमाचारसिटी न्यूज़

कबीरधाम में 52 हजार ग्रामीणों ने एक साथ लिया जल संरक्षण का संकल्प, “मोर गांव मोर पानी” बना जन आंदोलन

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा, आगामी वर्षा ऋतु में जल संरक्षण को जन आंदोलन का रूप देने के उद्देश्य से कबीरधाम जिले में “मोर गांव मोर पानी” महा अभियान के अंतर्गत आज एक ऐतिहासिक पहल देखी गई। जिले के 391 ग्राम पंचायतों में महात्मा गांधी नरेगा के तहत चल रहे 3849 निर्माण कार्यों में लगे 52 हजार 800 से अधिक ग्रामीणों ने जल संरक्षण और वृक्षारोपण का सामूहिक संकल्प लिया।
तालाब, डबरी, नाला, अमृत सरोवर और पशु शेड जैसे संरचनाओं के निर्माण में जुटे ग्रामीणों को तकनीकी सहायकों और ग्राम रोजगार सहायकों द्वारा भू-जल संकट और समाधान की जानकारी दी गई। साथ ही गांव-गांव में रैलियों, दीवार लेखन और श्रमदान के माध्यम से जल बचाने का संदेश दिया जा रहा है।
जिले के कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने बताया कि समाज की सहभागिता से ही जल संकट का स्थायी समाधान संभव है। वहीं सीईओ जिला पंचायत श्री अजय त्रिपाठी ने बताया कि आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम और नरेगा योजना के माध्यम से जल संरक्षण कार्यों को गति दी जा रही है।
इस अभियान को मजबूत करने 1 जून से 4 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण की शुरुआत भी की गई है, जिसमें 471 ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक, स्व-सहायता समूह की महिलाएं और विभागीय कर्मचारी भाग ले रहे हैं। प्रशिक्षण के जरिए स्थानीय स्तर पर जल रोकने के उपायों की जानकारी दी जा रही है।
कबीरधाम जिले का यह प्रयास एक मिसाल बनकर अन्य जिलों को भी प्रेरणा देगा।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

पंडरिया वन परिक्षेत्र में भ्रष्टाचार:अर्दन डेम निर्माण कागजों में , अधूरा को पूर्ण बताकर राशि आहरण

Bhuvan Patel

कबीर की नगरी में शराब माफिया का राज, आबकारी महकमा चखना दुकानों की अवैध वसूली में मस्त सुशासन के दावों के बीच अवैध शराब का खुला कारोबार, जिम्मेदार विभाग मौन

Bhuvan Patel

जिले में मतदान एवं मतगणना पर शुष्क दिवस घोषित

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!