BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए पटवारी, वीडियो वायरल – प्रशासन ने दिए जांच के आदेश”

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
 तहसील अंतर्गत हल्का नंबर 30 में पदस्थ पटवारी रामनाथ सिंह ठाकुर का रिश्वत लेते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वह एक ग्रामीण से मृत्यु प्रमाण पत्र से संबंधित पंचनामा पटवारी प्रतिवेदन के लिए 1000 रुपए की रिश्वत लेते साफ़-साफ़ दिखाई दे रहे हैं।
बताया जा रहा है कि यह पहला मौका नहीं है जब पटवारी रामनाथ सिंह ठाकुर पर इस तरह के आरोप लगे हों। पूर्व में भी ग्राम पंचायत कमरगा व भुईयांपानी के ग्रामीणों द्वारा पंचनामा एवं रिपोर्ट बनाने के एवज में पैसे मांगने की शिकायतें की जा चुकी हैं, लेकिन सबूत के अभाव में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई थी।
इस बार भूइयापानी के टोप्पो परिवार द्वारा रिश्वत देने से इनकार करने पर उन्हें प्रमाण पत्र नहीं देने की धमकी दी गई, जिसकी रिकॉर्डिंग सामने आई है। वीडियो प्रशासनिक अधिकारियों तक पहुंच चुका है, जिस पर अब तेजी से कार्रवाई की जा रही है।
एसडीएम लैलूंगा अक्षा गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि वायरल वीडियो को गंभीरता से लेते हुए पटवारी रामनाथ सिंह ठाकुर के खिलाफ नोटिस जारी किया जा रहा है। जांच टीम गठित कर कार्यालय में पूछताछ की जाएगी और दोषी पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन ने किया सख्त रुख – भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति लागू
यह घटना क्षेत्र में राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिन्ह खड़ा कर रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

पोलमी मुख्य मार्ग पर रफ्तार का कहर: ट्रेलर की चपेट में बाइक सवार की मौके पर मौत

Bhuvan Patel

112 डायल चालक की पेड़ पर झूलती मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

Bhuvan Patel

मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा ने किया कवर्धा जिला न्यायालय का निरीक्षण, न्यायिक व्यवस्था में सुधार को दिए आवश्यक निर्देश

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!