BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धापंडरियाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

भावना बोहरा की ममता से खिले मासूम चेहरे: सेमरहा के 24 बच्चे पहुंचे वाटर पार्क

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने निभाया अभिभावक का फर्ज, सड़क हादसे में माता-पिता खो चुके बच्चों को दी खुशियों भरी सौगात
कवर्धा , 
कहते हैं नेता जनप्रतिनिधि होता है, लेकिन जब वही नेता माता समान संवेदनाएं लेकर आगे आए, तो वह केवल राजनीति नहीं, समाज सेवा का आदर्श बन जाता है। कुछ ऐसा ही उदाहरण पेश किया है पंडरिया की विधायक भावना बोहरा ने, जिनके प्रयासों से ग्राम सेमरहा के 24 मासूम बच्चों के चेहरों पर एक बार फिर मुस्कान लौट आई।
बीते वर्ष तेंदूपत्ता तोड़कर लौटते समय हुए सड़क हादसे में इन बच्चों ने अपने माता-पिता को खो दिया था। इस हृदयविदारक हादसे के बाद से विधायक बोहरा ने न केवल प्रशासनिक सहयोग दिया बल्कि इन बच्चों के जीवन में एक मां जैसा साथ भी निभा रही हैं।
इसी कड़ी में रविवार को भावना समाजसेवी संस्थान के माध्यम से इन सभी बच्चों को राजनांदगांव स्थित एक वाटर पार्क की सैर पर ले जाया गया। स्कूल परीक्षाओं के बाद मानसिक रूप से थक चुके बच्चों के लिए यह यात्रा बेहद खास रही। बच्चों ने वाटर पार्क में रेन डांस का आनंद लिया, पानी में खूब मस्ती की और अन्य खेल गतिविधियों में भी हिस्सा लिया।
साथ ही, संस्था द्वारा बच्चों के लिए  नाश्ता और भोजन की भी संपूर्ण व्यवस्था की गई थी। पूरे कार्यक्रम के दौरान संस्था के सदस्य बच्चों के साथ मौजूद रहे और उन्होंने भी बच्चों की खुशी में भागीदारी निभाई।
स्थानीय ग्रामीणों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भावना बोहरा की इस पहल को सराहते हुए कहा कि – “वो सिर्फ विधायक नहीं, इन बच्चों के लिए अब मां समान हैं।”

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

बिजली विभाग के इंजीनियर से 5 लाख की ठगी, FIR दर्ज

Bhuvan Patel

आयुष्मान योजना में इंश्योरेंस या ट्रस्ट, व्यापक सहमति बनाने के बाद होगा निर्णय: स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल

Bhuvan Patel

हनुमान प्रकटोत्सव पर भक्ति में डूबा डीपीएस कवर्धा, बच्चों ने किया प्याऊ घर का शुभारंभ

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!