BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

सेवा, सुशासन और अंत्योदय की 11 वर्षों की यात्रा, भारत को दी नई दिशा: भावना बोहरा

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा,
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 जून को देश के सर्वोच्च पद पर सेवा, सुशासन और जनकल्याण को समर्पित 11 ऐतिहासिक वर्ष पूर्ण किए। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि यह 11 वर्ष नवभारत के निर्माण, जनकल्याण, राष्ट्रसुरक्षा और वैश्विक नेतृत्व के युग के रूप में इतिहास में दर्ज हो चुके हैं।
भावना बोहरा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का नेतृत्व केवल राजनैतिक नहीं, बल्कि सांस्कृतिक पुनर्जागरण, आर्थिक सशक्तिकरण, नारी उत्थान, कृषक विकास और राष्ट्रीय गौरव की परिभाषा बन चुका है। आज भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है, और डिजिटल क्रांति से लेकर रक्षा क्षेत्र में सर्जिकल स्ट्राइक जैसे कदमों ने भारत को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाई है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की योजनाएं — जैसे जनधन, उज्ज्वला, आयुष्मान भारत, पीएम आवास, पीएम किसान सम्मान निधि, स्टार्टअप इंडिया, स्वनिधि योजना, महतारी वंदन योजना और ड्रोन दीदी योजना — ने देश के आम नागरिकों के जीवन में क्रांतिकारी परिवर्तन लाया है। डिजिटल इंडिया के तहत भारत आज पेपरलेस, लाइनलेस और टाइमलेस अर्थव्यवस्था के रूप में स्थापित हो चुका है।

धारा 370 की समाप्ति, राम मंदिर निर्माण, तीन तलाक की समाप्ति, और अंतरिक्ष विज्ञान में ऐतिहासिक उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए विधायक बोहरा ने कहा कि ये सभी निर्णय भारत की राष्ट्रभक्ति और आत्मनिर्भरता का प्रमाण हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत 81 करोड़ लोगों को निःशुल्क राशन, 4 करोड़ से अधिक मकान, 12 करोड़ शौचालय, 15 करोड़ से अधिक घरों में नल से जल, 77 करोड़ आयुष्मान हेल्थ अकाउंट, और 52 करोड़ मुद्रा ऋण जैसी योजनाएं सीधे आमजन की गरिमा और जीवन स्तर को ऊँचा उठाने में सहायक बनी हैं।
भावना बोहरा ने अंत में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का यह 11 वर्षीय कार्यकाल ‘अंत्योदय से राष्ट्रोदय’ तक की उस परिवर्तनकारी यात्रा की मिसाल है, जिसने 140 करोड़ देशवासियों के जीवन में विश्वास और आत्मबल का संचार किया है। यह भारत के विकसित राष्ट्र बनने की अमिट आधारशिला है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

सतनाम धुनी में उमड़ा जनसैलाब: आस्था और विकास का संगम, जनपद अध्यक्ष सुषमा बघेल ने सरकार की योजनाओं को घर-घर पहुंचाने का किया आह्वान

Bhuvan Patel

महतारी वंदन योजना के तहत अनंतिम सूची जारी, दावा/आपत्ति की अंतिम तिथि 25 फरवरी अनंतिम सूची का प्रकाशन 01 मार्च को

Bhuvan Patel

प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों के लिए बड़ी खुशखबरी, कबीरधाम जिले के 8808 लाभार्थियों को मिलेगा अपने घर का सपना

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!