BP NEWS CG
कवर्धापंडरियापांडातराईसमाचारसिटी न्यूज़

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खैरझिटी पुराना में मनाया गया शाला  प्रवेशोत्सव 

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खैरझिटी पुराना में सोमवार को नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के अवसर पर शाला प्रवेशोत्सव का आयोजन हर्षोल्लास से किया गया। कार्यक्रम में जनपद सदस्य, ग्राम पंचायत प्रतिनिधि, शाला प्रबंधन समिति के सदस्य, शिक्षकगण, अभिभावक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर जनपद सदस्य थानेश्वर जायसवाल ने कहा—
“शिक्षा ही सशक्त समाज की नींव है। आज का विद्यार्थी कल का राष्ट्र निर्माता है। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के माध्यम से ही हम विकसित भारत की कल्पना को साकार कर सकते हैं।”
उन्होंने सभी विद्यार्थियों को नियमित रूप से विद्यालय आने, अनुशासन में रहने और पढ़ाई में रुचि लेने की प्रेरणा दी। साथ ही शिक्षकों से बेहतर शैक्षणिक वातावरण बनाए रखने और समय पर पाठ्यक्रम पूर्ण करने का आग्रह किया।
कार्यक्रम में बच्चों को पाठ्य सामग्री वितरित की गई और अभिभावकों को विद्यालयीय गतिविधियों में सहभागिता निभाने की अपील की गई। अंत में भारत माता और मां सरस्वती की जयकारों के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

“MGNREGA कर्मचारियों से ज़बरन अन्य काम: आदेश उल्लंघन पर कलेक्टर पर सीधी जिम्मेदारी—केंद्र व राज्य सरकार की गाइडलाइन हवा में”

Bhuvan Patel

कवर्धा शहर में पकड़ाया एक आरोपी से 20 लीटर कच्ची महुआ शराब 

Bhuvan Patel

जसविंदर बग्गा बनाए गए स्थापना दिवस आयोजन समिति के जिला संयोजक, हर बूथ में मनाएगी भाजपा अपना स्थापना दिवस

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!