BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

30 जून तक कराएं आधार प्रमाणीकरण, नहीं तो रुक सकता है राशन

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा,
‘‘एक राष्ट्र, एक राशनकार्ड’’ योजना के सुचारु संचालन हेतु भारत सरकार के निर्देश पर छत्तीसगढ़ में सभी राशनकार्डधारकों के परिवारजनों का आधार आधारित प्रमाणीकरण (ई-केवायसी) अनिवार्य कर दिया गया है। जिला प्रशासन ने हितग्राहियों से 30 जून 2025 तक यह प्रक्रिया अनिवार्य रूप से पूर्ण करने की अपील की है।
कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र परिवार सार्वजनिक वितरण प्रणाली की खाद्यान्न सुविधा से वंचित न रहे। उन्होंने पंचायतों, नगरीय निकायों एवं उचित मूल्य दुकान संचालकों को निर्देशित किया है कि वे हितग्राहियों को जागरूक करें एवं शीघ्रता से आधार प्रमाणीकरण कार्य पूर्ण कराएं।
जिला खाद्य अधिकारी श्री सचिन मरकाम ने जानकारी दी कि 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों को इस प्रक्रिया से छूट दी गई है। ई-केवायसी की सुविधा जिले की सभी उचित मूल्य दुकानों में उपलब्ध है, साथ ही “मेरा प्रमाणीकरण” मोबाइल ऐप के माध्यम से घर बैठे भी यह कार्य किया जा सकता है।
प्रक्रिया में लाभार्थी को राज्य का चयन कर, आधार नंबर भरना, ओटीपी व चेहरा पहचान के माध्यम से प्रमाणीकरण करना होता है। कलेक्टर ने अपील की है कि 30 जून की समय-सीमा से पूर्व सभी अपूर्ण ई-केवायसी कार्य जरूर पूर्ण कराएं, अन्यथा राशन वितरण में असुविधा हो सकती है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

स्वर्णकार समाज द्वारा नव पदाधिकारियों का अभिनंदन तथा होली मिलन समारोह संपन्न।

Bhuvan Patel

हरियाली तीज : सुहागिनों का पावन पर्व, व्रत-उपवास से मिलता है अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद

Bhuvan Patel

जनपद पंचायत पंडरिया परिसर में लगी आग , सिलेंडर फटने से समान अस्त व्यस्त 

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!