BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

किसानों के लिए खुशखबरी: कबीरधाम में नलकूप खनन पर से प्रतिबंध हटा

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा,
कबीरधाम जिले के किसानों के लिए राहतभरी खबर है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री गोपाल वर्मा ने मानसून की दस्तक और कृषि कार्यों की शुरुआत को देखते हुए जिले में लगाए गए नलकूप खनन प्रतिबंध को तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया है।

यह निर्णय जिले में भू-जल स्तर में आंशिक सुधार को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर वर्मा ने पूर्व में पेयजल परिरक्षण अधिनियम 1986 (क्रमांक-3) 1987 की धारा 03 के अंतर्गत अधिकारों का प्रयोग करते हुए कबीरधाम को 10 अप्रैल 2025 से जलाभाव ग्रस्त क्षेत्र घोषित किया था। इसके तहत जिले में नलकूप खनन पर अस्थायी रोक लगाई गई थी, जो 30 जून 2025 अथवा मानसून के आगमन तक प्रभावशील मानी गई थी।
अब मानसून की स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए यह प्रतिबंध समाप्त कर दिया गया है। हालांकि, भू-जल उपयोग से संबंधित अन्य कानूनी प्रावधान पहले की तरह ही प्रभावशील रहेंगे। प्रशासन के इस फैसले से जिले के हजारों किसानों को सिंचाई की सुविधा मिलने की उम्मीद है, जिससे खरीफ फसलों की तैयारी में मदद मिलेगी।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

तीसरी बार अध्यक्ष बने गेंदूराम मरावी, राजस्व पटवारी संघ कबीरधाम का निर्वाचन सफलता पूर्वक संपन्न

Bhuvan Patel

पोलमी के बाद अब घोघरा कला में बकरी चोरी: बोलेरो सवार चोरों ने 17 बकरी-बकरा उड़ाए, गांव में दहशत

Bhuvan Patel

धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ — कवर्धा में शिव मंदिर में तोड़फोड़, प्रशासन पर सुरक्षा के गंभीर सवाल”

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!