BP NEWS CG
कवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

सड़क पर बैठी गाय से टकराई बाइक, युवक गंभीर रूप से घायल — अस्पताल में भर्ती कर शुरू हुआ उपचार

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
 जिले के  बोडला विकासखण्ड के दलदली गांव निवासी एक युवक सड़क दुर्घटना में घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार 25 वर्षीय दूज राम, पिता रामनाथ, तरेगांव से अपने गांव दलदली लौट रहा था। इसी दौरान मार्ग में सड़क पर बैठी एक गाय से उसकी बाइक की टक्कर हो गई।
हादसा इतना अचानक हुआ कि दूज राम बाइक से गिर गया और उसके पैर में गंभीर चोट आ गई। दिलीप नायक और आसपास के लोगों ने तत्काल घायल युवक को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की टीम ने बिना विलंब किए उसका प्राथमिक उपचार प्रारंभ कर दिया।
मेडिकल स्टाफ के अनुसार दूज राम की हालत स्थिर है, लेकिन पैर की चोट को लेकर आगे की जांच की जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में आवारा मवेशियों की सड़कों पर मौजूदगी को लेकर लोगों में नाराज़गी भी देखी गई।
स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि आवारा पशुओं की सड़कों से सुरक्षित हटाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं, जिससे इस प्रकार की दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

वन संरक्षण के उद्देश्य पर भारी भ्रष्टाचार का आरोप: अवैध कटाई, फर्जी प्लांटेशन और वित्तीय अनियमितताओं से छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम को चूना

Bhuvan Patel

पानी की समस्याओं के निराकरण के लिए  कबीरधाम जिला में टोल फ्री फोन नंबर जारी

Bhuvan Patel

पांच दिवसीय निशुल्क योग प्रशिक्षण शिविर में 1200 से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!