BP NEWS CG
कवर्धाबड़ी खबरबलौदा बाजारसिटी न्यूज़

किशोरी बालिकाओं के लिए निःशुल्क ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण शुरू, आत्मनिर्भर बनने की दिशा में कदम

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
जिला महिला सशक्तिकरण केंद्र  के तत्वावधान में परियोजना  में किशोरी बालिकाओं के लिए 10 दिवसीय निःशुल्क ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य शाला छोड़ चुकी बालिकाओं को स्वरोजगार के लिए तैयार करना है, ताकि वे अपने जीवन की आवश्यकताओं को स्वयं पूरा कर सकें और आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें।
प्रशिक्षण में विशेष रूप से शाला त्यागी बालिकाओं को शामिल किया जा रहा है, जो ब्यूटी पार्लर से जुड़ी तकनीकी और व्यावसायिक जानकारी हासिल कर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ सकती हैं।
कार्यक्रम में बलौदा बाजार जिला महिला संरक्षण अधिकारी मंजू तिवारी, जिला मिशन समन्वयक प्रीति नवरत्न, वित्तीय साक्षरता प्रशिक्षिका कौशल्या सोनवानी, परियोजना पर्यवेक्षक प्रमिला पटेल, देवकी सहित कई बालिकाएं उपस्थित रहीं।
यह पहल न केवल किशोरी बालिकाओं के आत्मविश्वास को बढ़ाने वाली है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सार्थक कदम भी साबित होगी।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

भावना बोहरा ने भगतपुर-निंगापुर में 34 लाख के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

Bhuvan Patel

मंत्री टंक राम वर्मा की निजी स्थापना में बड़ा फैसला: निज सहायक की संविदा सेवा तत्काल समाप्त

Bhuvan Patel

उफनती नदियों, पहाड़ और जंगल पार कर शिवभक्ति में लीन भावना बोहरा ने कांवड़ियों संग गौरकांपा तक पूरी की यात्रा, डॉ. रमन सिंह ने दी शुभकामनाएं

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!