BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पंचमुखी बूढ़ा महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक, प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने आज कवर्धा जिले के ऐतिहासिक और आस्था के प्रमुख केंद्र पंचमुखी बूढ़ा महादेव मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। उन्होंने भगवान शिव का जलाभिषेक किया और वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ महादेव की आरती में भाग लिया।
पूजा के पश्चात श्री शर्मा ने मीडिया से चर्चा में कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता की सेवा और राज्य की प्रगति के लिए वह ईश्वर से आशीर्वाद मांगते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में सुख, समृद्धि, शांति और उत्तम स्वास्थ्य बना रहे, यही उनकी सबसे बड़ी कामना है।
इस शुभ अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ईश्वरी साहू, नगर पालिका अध्यक्ष श्री चन्द्र प्रकाश चंद्रवंशी सहित कई जनप्रतिनिधियों और स्थानीय श्रद्धालुओं ने भी पूजा-अर्चना कर भगवान महादेव का आशीर्वाद लिया।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

राज्य ग्रामीण सेवा संघ का ऐतिहासिक अधिवेशन: सर्वसम्मति से नई टीम का गठन, मजबूती के साथ आगे बढ़ेगा संगठन

Bhuvan Patel

सरकारी वृक्षारोपण योजना पर भारी लापरवाही! 50 हेक्टेयर में लगाए 55 हजार पौधे कागज़ों में, ज़मीन पर उजाड़ और कटाई

Bhuvan Patel

अनुभवी टीम के साथ दुर्ग शहर का होगा विकास -उपमुख्यमंत्री

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!