BP NEWS CG
कवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

कबीरधाम के खिलाड़ियों का धमाकेदार प्रदर्शन: राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 14 पदक जीतकर रचा इतिहास

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
21वीं सीनियर राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2025 में कबीरधाम जिले के खिलाड़ियों ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए कुल 14 पदक (02 स्वर्ण, 04 रजत, 08 कांस्य) जीतकर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया। इस उपलब्धि पर खिलाड़ियों ने आज उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा से सौजन्य भेंट की।
उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा, “यह उपलब्धि न केवल कबीरधाम, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है। राज्य सरकार खेलों के विकास और खिलाड़ियों को हरसंभव सहयोग देने प्रतिबद्ध है।”
श्री शर्मा ने खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि आने वाले वर्षों में यही युवा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश की पहचान बनेंगे।
इस सफलता में आर्मी ग्रुप कोच श्री सुनील सरोज की भूमिका भी महत्वपूर्ण रही, जिन्होंने कठिन प्रशिक्षण और मार्गदर्शन से खिलाड़ियों को नई ऊंचाइयों तक पहुँचाया।
जिन खिलाड़ियों ने बढ़ाया कबीरधाम का गौरव —
400 मीटर दौड़: मनीषा – प्रथम, नेहा – द्वितीय
5000 मीटर दौड़: निशि – तृतीय
3000 मीटर दौड़: लाला सिंह – तृतीय
4×100 मीटर रिले: पप्पु, पंकज, सनत, दिनेश – द्वितीय
जोड़ी दौड़: निखिल और नीलम – तृतीय
वेक चेस्ट: चंद्रभान – तृतीय
भाला फेंक: विशाल – द्वितीय
डीएसीए: पारस – प्रथम, नेमीष – तृतीय
खिलाड़ियों ने उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा और कोच श्री सरोज के मार्गदर्शन के लिए आभार जताया और कहा कि उनके सहयोग से जिले में खेलों का माहौल सशक्त हुआ है।
यह उपलब्धि कबीरधाम में उभरती खेल प्रतिभाओं और सरकार की खेल-नीति की सशक्त झलक है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

कल 194 करोड़ से अधिक की विकास सौगात देंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Bhuvan Patel

नगरी निकाय चुनाव-भाजपा ने झोंकी ताकत ,घर-घर जनसम्पर्क में मिल रहा है चंद्रप्रकाश को विशाल जनसमर्थन

Bhuvan Patel

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित 

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!