BP NEWS CG
Breaking Newsबलौदा बाजारसिटी न्यूज़

शेयर बाजार में दोगुना रिटर्न का झांसा देकर करोड़ों की ठगी, पुलिस ने 6 और आरोपियों को किया गिरफ्तार

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
पुलिस ने करोड़ों रुपये की ठगी के एक बड़े मामले में कार्रवाई करते हुए मंगलवार को 6 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक  के निर्देश पर गठित विशेष अनुसंधान टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई।
गिरफ्तार आरोपियों में अनीता साहू, कुसुम रानी साहू, अनिल शंकर साहू, रामनारायण साहू, जानकी साहू और देवनारायण साहू शामिल हैं। आरोपियों को कांकेर एवं अन्य स्थानों से हिरासत में लिया गया।
जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपियों ने शेयर ट्रेडिंग में निवेश कर रकम दोगुनी करने का झांसा देकर रायगढ़, महासमुंद, कसडोल, लवन, गिधौरी, शिवरीनारायण समेत कई क्षेत्रों के लोगों से करोड़ों की ठगी की है।
अब तक की जांच में आरोपियों द्वारा करीब ₹1.75 करोड़ कीमत की 70 हेली मशीनें, शिवरीनारायण, सोनाखान, सांकरा, चंदखुरी आदि क्षेत्रों में कई एकड़ जमीन खरीदने की जानकारी मिली है। साथ ही ₹81,000 नकद, 1 मोटरसाइकिल, 1 ब्रेजा कार, विभिन्न बैंक खाते, एटीएम व दस्तावेज जब्त किए गए हैं।
थाना कसडोल में अब तक इस मामले में 4 अलग-अलग आपराधिक प्रकरण दर्ज हुए हैं और कुल 10 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस साइबर सेल के सहयोग से डीमैट अकाउंट, मास्टर ट्रेडिंग अकाउंट, कॉपी ट्रेडिंग, वॉलेट अकाउंट आदि की तकनीकी जांच भी कर रही है।
पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी के साथ भी इस गिरोह ने ठगी की है, तो वे तत्काल निकटतम थाने में शिकायत दर्ज कराएं।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

पंचायत सचिवों की हड़ताल जारी,मोदी की गारंटी पर सचिवों की एक ही मांग शासकीयकरण, शासन के आदेश की प्रति जलाकर किया विरोध प्रदर्शन

Bhuvan Patel

दो साल में मोदी की गारंटी फेल, जनता खुद को ठगा महसूस कर रही” — नवीन जायसवाल

Bhuvan Patel

कांग्रेस  के पांच वर्ष का कुशासन समाप्त हुआ अब छत्तीसगढ़ में सुशासन का उदय हुआ है : विष्णु देव साय

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!