BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा कवर्धा, 5 हजार श्रद्धालुओं संग निकली भव्य भोरमदेव पदयात्रा

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कबीरधाम जिले में सावन के पहले सोमवार को भक्ति, आस्था और उल्लास से भरी भोरमदेव पदयात्रा का आयोजन किया गया। पंचमुखी बूढ़ा महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद प्रदेश के उपमुख्यमंत्री व क्षेत्रीय विधायक विजय शर्मा ने भगवा ध्वज फहराकर पदयात्रा की शुरुआत की। 18 किलोमीटर लंबी इस यात्रा में पांच हजार से अधिक शिवभक्तों ने भाग लिया।

पदयात्रा का विशेष आकर्षण रहा माँ नर्मदा के पवित्र जल से भोरमदेव बाबा का जलाभिषेक। इसके लिए 600 पैकेट नर्मदा जल की विशेष व्यवस्था जिला प्रशासन ने की, जिसे श्रद्धालुओं ने सराहा। झांकियों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पदयात्रा में धार्मिकता के साथ कला की झलक भी प्रस्तुत की।
पूरे मार्ग में ग्राम पंचायतों, सामाजिक संगठनों और व्यापारिक संस्थाओं ने स्वागत, जलपान और विश्राम व्यवस्था कर श्रद्धालुओं की सेवा की। कलेक्टर गोपाल वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष चंद्र प्रकाश चंद्रवंशी और अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी आयोजन में शामिल रहे।
यह पदयात्रा धार्मिक आयोजन के साथ सामाजिक एकता और सांस्कृतिक समरसता का प्रतीक बन गई।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

राजधानी रायपुर में छत्तीसगढ़ महतारी की आरती और भव्य शोभायात्रा के साथ मनाया गया ‘रजत जयंती राज्योत्सव’ — सांस्कृतिक झलकियों से गूंजा पूरा शहर

Bhuvan Patel

भीषण गर्मी में पहाड़ों के प्यासे वानरों का ‘जलदाता’ बना गजानंद यादव

Bhuvan Patel

फर्जी धान खरीदी के मामले में समिति प्रबन्धक एवं प्रभारी पर एफआईआर दर्ज

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!