BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरबलौदा बाजारसिटी न्यूज़

आत्मानंद स्कूल अर्जुनी में शराब पीकर आना , रिश्वत और अनियमितता उजागर, प्रभारी प्राचार्य खूबरचंद सस्पेंड

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अर्जुनी में विद्यार्थियों एवं उनके पालकों से अवैध वसूली, अनुचित व्यवहार और अनियमितता के आरोपों के चलते प्रभारी प्राचार्य (मूल पद व्याख्याता एलबी) श्री खूबरचंद सरसिहा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
कलेक्टर बलौदाबाजार-भाटापारा की जांच रिपोर्ट के आधार पर जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा अनुशंसा की गई थी, जिस पर लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ द्वारा आदेश जारी किया गया है। विद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया के दौरान रिश्वतखोरी और नियम विरुद्ध वसूली की शिकायतें सामने आई थीं, जिन्हें गंभीर मानते हुए शासन ने यह सख्त कार्रवाई की है।
निलंबन आदेश में उल्लेख किया गया है कि सरसिंहा का यह कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के विपरीत है। उन्हें निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा और विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, बलौदाबाजार-भाटापारा में अटैच किया गया है।
शिक्षा विभाग की इस त्वरित कार्रवाई को प्रदेशभर में सरकारी स्कूलों में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ एक कड़ा संदेश माना जा रहा है। वहीं अभिभावकों ने शासन की इस कार्रवाई का स्वागत किया है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

“जन-भावना मुलाकात” में विधायक भावना बोहरा ने सुनीं जनता की समस्या, तत्काल निराकरण के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश

Bhuvan Patel

दुर्गा सिंह विजय बने सहसपुर लोहारा जनपद पंचायत अध्यक्ष 

Bhuvan Patel

पंडरिया विधानसभा में पीएम ग्राम सड़क योजना, स्वास्थ्य सुविधाओं और दुर्ग रेंज में नागरिकों के साथ धोखाधड़ी के प्रकरणों का विधानसभा में उठाया मुद्दा

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!