BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ — कबीरधाम पुलिस ने ओडिशा से मुख्य सप्लायर दबोचा

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी मामले में कबीरधाम पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। जिले में गठित एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने 120 किलो गांजा जब्ती प्रकरण में कार्रवाई आगे बढ़ाते हुए मुख्य सप्लायर को ओडिशा से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह (आईपीएस) के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई में आरोपी दतात्रेय मिश्रा उर्फ दत्ता मिश्रा (42 वर्ष) को अंगुल जिले के देऊली गांव से पकड़ा गया।
प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि दत्ता मिश्रा ही इस तस्करी नेटवर्क का मुख्य सप्लायर है, जो गांजे की खेप ओडिशा से राजस्थान भेजने की साजिश रच रहा था। आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया गया है, ताकि पूरे नेटवर्क की कड़ियां खोली जा सकें। प्रकरण में षड्यंत्र की धारा 29 NDPS Act भी जोड़ दी गई है।
गौरतलब है कि 13 जुलाई को ट्रक के गुप्त चैंबर से 120 किलो गांजा बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया था। उसी कड़ी में पुलिस ने तीसरे और मुख्य आरोपी को भी दबोच लिया है।
एसपी धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि नशा कारोबार के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। जिले को नशा मुक्त बनाने के लिए हर स्तर पर अभियान तेज है। आम नागरिकों से संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने की अपील की गई है।
कबीरधाम पुलिस की यह कार्रवाई नशे के सौदागरों के लिए सख्त संदेश बनकर उभरी है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

दाल-भात केंद्र में तब्दील हुआ आदिवासी बालक आश्रम – बैगा जनजाति के बच्चों का भविष्य अंधेरे में

Bhuvan Patel

डडसेना कलार समाज द्वारा युवक-युवती परिचय सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित , उप मुख्यमंत्री सहित अन्य अतिथि हुए शामिल

Bhuvan Patel

151 किमी की कठिन कांवड़ यात्रा पर निकलीं विधायक भावना बोहरा, आज पंडरिया विधानसभा में होगा प्रवेश

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!