BP NEWS CG
कवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान : पीएम श्री स्कूल व नवोदय विद्यालय परिसर में 40 पौधे रोपे

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
 ईको क्लब मिशन फार लाइफ के तहत पीएम श्री स्कूल व जवाहर नवोदय विद्यालय में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस अवसर पर 110 विद्यार्थियों ने सहभागिता कर 40 पौधों का रोपण किया। नीम, पीपल, गुलमोहर व अमरूद जैसे पर्यावरण हितैषी पौधे लगाए गए। अभियान का नेतृत्व पीजीटी बायोलॉजी श्री शुभम गर्ग एवं टीजीटी साइंस सुश्री विनिता देवांगन ने किया।
विद्यालय प्राचार्य एन.के. लांजेवार के मार्गदर्शन में संपन्न कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने पौधों की देखभाल का संकल्प लिया और मातृत्व सम्मान के प्रतीक इस अभियान को पर्यावरण संरक्षण का संदेशवाहक बताया। विद्यालय परिवार ने भविष्य में भी ऐसी गतिविधियाँ जारी रखने की बात कही।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

कवर्धा विधानसभा के जरूरतमंद नागरिकों को 2 करोड़ 73 लाख 25 हजार 600 रुपये की राशि स्वीकृत कर चेक वितरण किया

Bhuvan Patel

सुबह-सुबह खूनी हमला, सिर पर टंगिया से वार,  मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, प्राणघातक हमले का आरोपी गिरफ्तार

Bhuvan Patel

जिला स्तरीय समस्या निवारण शिविर में मिले 354 आवेदन, मौके पर आधे आवेदनों का नहीं हो पाया निराकरण

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!