BP NEWS CG
कवर्धासमाचारसिटी न्यूज़

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जिला अस्पताल में पौधरोपण किया, कैंसर व हृदय रोग जांच शिविर का लिया जायजा

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा,
 छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने शनिवार को जिला अस्पताल में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर में चल रहे विभिन्न स्वास्थ्य शिविरों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
उपमुख्यमंत्री शर्मा ने जिला अस्पताल में आयोजित रक्तदान शिविर, बच्चों के हृदय रोग जांच शिविर और कैंसर स्क्रीनिंग शिविर का भ्रमण किया। हृदय रोग से पीड़ित बच्चों की जांच प्रक्रिया की जानकारी डॉक्टरों से लेकर सभी बच्चों को समुचित इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर पिपरिया क्षेत्र को एम्बुलेंस की सौगात भी प्रदान की गई।
कैंसर स्क्रीनिंग शिविर में आए डॉक्टरों से मुलाकात कर उपमुख्यमंत्री ने मैमोग्राफी जांच के लिए उपयोग हो रही मोबाइल एम्बुलेंस का निरीक्षण किया और शिविर की प्रक्रिया को समझा। उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) और सिविल सर्जन को निर्देशित किया कि ऐसे शिविर प्रत्येक माह नियमित रूप से आयोजित किए जाएं, ताकि समय रहते कैंसर के मरीजों की पहचान कर उनका उचित उपचार किया जा सके।
कार्यक्रम के दौरान टीबी मरीजों को फूड बास्केट प्रदान कर “पंचायत मुक्त टीबी” अभियान को गति देने के निर्देश भी दिए गए। चिरायु योजना के अंतर्गत आयोजित हृदय रोग जांच शिविर में 33 बच्चों की जांच की गई, जिनमें से 2 बच्चों की सर्जरी हो चुकी है, जिनका फॉलोअप किया गया तथा 2 अन्य बच्चों को सर्जरी हेतु चिन्हित किया गया।
बाल्को मेडिकल सेंटर के सहयोग से आयोजित कैंसर स्क्रीनिंग शिविर में कुल 65 मरीजों की जांच की गई। इसमें सहसपुर लोहारा से 36, कवर्धा से 12, बोड़ला से 8, पंडरिया से 6 तथा अन्य जिलों से आए 3 मरीज शामिल थे। मैमोग्राफी की 12 और पैप स्मियर की 14 जांचें की गईं।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य, जनप्रतिनिधि व आम नागरिक उपस्थित रहे। सीएमएचओ और सिविल सर्जन ने शिविर में सेवाएं देने वाले चिकित्सकों का आभार व्यक्त किया।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

बकरी चोर गिरोह का पर्दाफाश, 7 आरोपी गिरफ्तार – मॉडिफाइड इनोवा समेत 16 बकरियाँ जब्त

Bhuvan Patel

जिले में स्वतंत्रता दिवस से लेकर गुरू घासीदास जयंती तक आठ पर्वों पर पशुवध व मांस बिक्री रहेगी प्रतिबंधित

Bhuvan Patel

जगन्नाथ पब्लिक स्कूल कुंडा का वार्षिक उत्सव 2026 धूमधाम से संपन्न, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!