BP NEWS CG
कवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

कवर्धा में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार; 80 पौवा देशी शराब जब्त

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा, पुलिस ने भैंसा पसरा क्षेत्र में दबिश देकर अवैध रूप से बेचने के लिए रखी गई देशी शराब की बड़ी खेप जब्त की। कार्रवाई के दौरान दो तस्करों को मौके से गिरफ्तार किया गया। दोनों के पास से कुल 80 पौवा (14.400 बल्क लीटर) देशी शराब और एक मोटरसाइकिल जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 6,640 रुपये है।
पुलिस टीम को यह सफलता मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मिली। उप निरीक्षक रजनीकांत दीवान ने स्टाफ के साथ दबिश दी, जहां दो व्यक्ति मोटरसाइकिल (CG 04 LN 8381) के साथ संदिग्ध हालत में पाए गए। भागने की कोशिश कर रहे दोनों को घेराबंदी कर पकड़ा गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नारायण विश्वकर्मा (34 वर्ष), निवासी नेवारी, और अंजोरी कंडरा (60 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 27 रेवाबंद तालाब, कवर्धा के रूप में हुई। तलाशी के दौरान नारायण के बैग से 40 पौवा (28 प्लेन, 12 मसाला) और अंजोरी के झोले से 40 पौवा प्लेन देशी शराब बरामद हुई।
आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई में साइबर प्रभारी मनीष मिश्रा, उप निरीक्षक रजनीकांत दीवान, आरक्षक गज्जू सिंह राजपूत, अमित सिंहा और हेमंत ठाकुर शामिल रहे।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध सख्त अभियान लगातार जारी रहेगा।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

महिला एवं बाल विकास विभाग के योजनाओं के क्रियान्वयन तथा प्रगति नहीं होने पर कड़ी नाराजगी जताई, सभी परियोजना अधिकारियों के विरूद्ध शो-कॉज नोटिस जारी

Bhuvan Patel

वनांचल के पांच सौ आदिवासी परिवारों में हुआ भंडारा व सामग्री वितरण सेवा

Bhuvan Patel

65 वर्षीय शराब कोचिया पुनित राम बंजारे गिरफ्तार, ₹2.96 लाख की अवैध महुआ शराब जप्त

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!