BP NEWS CG
बलौदा बाजारसिटी न्यूज़

मिनीमाता कन्या महाविद्यालय को 3.25 करोड़ की सौगात, छात्राओं के लिए घोषणाओं की भरमार

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
“संघर्ष से ही मिलती है सफलता की राह” – मंत्री टंकराम वर्मा
बलौदाबाजार, 
राजस्व, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने आज शासकीय मिनीमाता कन्या महाविद्यालय बलौदाबाजार में दीक्षारंभ समारोह में शामिल होकर छात्राओं को प्रेरणा और विकास की सौगात दी। इस अवसर पर उन्होंने महाविद्यालय को कुल 3.25 करोड़ रुपए के निर्माण कार्यों की सौगात दी, जिनमें अतिरिक्त कक्ष निर्माण का लोकार्पण (52.70 लाख) और छात्रावास भवन का भूमिपूजन एवं शिलान्यास (272.81 लाख) शामिल है।
छात्राओं की मांग पर मंत्री श्री वर्मा ने महाविद्यालय परिसर में एक हजार सीटों वाले आधुनिक कॉन्फ्रेंस हॉल, दो स्मार्ट क्लासरूम और हाई मास्क लाइट की स्थापना की भी घोषणा की। उन्होंने छात्राओं को रक्षासूत्र बांधकर उनका स्वागत किया और कहा कि “संघर्ष ही सफलता की कुंजी है। दृढ़ संकल्प और मेहनत से छात्राएं अपना भविष्य संवार सकती हैं।” उन्होंने आगे कहा, “छत्तीसगढ़ सरकार की मंशा है कि बेटियां शिक्षा के हर क्षेत्र में आगे बढ़ें।”
मंत्री श्री वर्मा ने छात्राओं से पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी उत्कृष्टता हासिल करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय की समस्त मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाया जाएगा ताकि छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ आधुनिक सुविधाएं भी मिलें।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. वासु वर्मा ने सरकार की घोषणाओं पर आभार जताते हुए कहा कि ये सौगातें छात्राओं के सर्वांगीण विकास में मील का पत्थर साबित होंगी।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल, नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन, पूर्व विधायक प्रमोद शर्मा, जिला भाजपा अध्यक्ष आनंद यादव, जनप्रतिनिधि, प्राध्यापकगण और बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।
प्रमुख बिंदु 
✅ 3.25 करोड़ की लागत से विकास कार्यों की सौगात
✅ छात्रावास भवन का भूमिपूजन
✅ स्मार्ट क्लास, हाई मास्क लाइट और विशाल कॉन्फ्रेंस हॉल की घोषणा
✅ छात्राओं को शिक्षा और खेल में आगे बढ़ने का आह्वान

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

खाद की कालाबाजारी पर नकेल जरूरी :  किसानों को लूट रहे डिस्टिब्यूटर, कृषि विभाग की चुप्पी सवालों के घेरे में

Bhuvan Patel

पांडातराई में सट्टा का बाजार गर्म , कांग्रेस का पाड़ला भरी

Bhuvan Patel

रवि चंद्रवंशी पंडरिया और सुनील केशरवानी कवर्धा विधानसभा प्रत्याशी घोषित

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!