BP NEWS CG
क्राइमछत्तीसगढ़बड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

“PWD इंजीनियर बनकर प्रेमजाल रचा, एक्सीडेंट का बहाना बना ठगे 7 लाख—डोंगरगढ़ में हाईटेक लव स्कैम का पर्दाफाश”

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में सोशल मीडिया के जरिए भरोसे का जाल बुनकर एक शातिर ठग ने युवती को प्रेमजाल में फांसकर 7 लाख 35 हजार की ठगी कर ली। आरोपी ने खुद को लोक निर्माण विभाग (PWD) का सिविल इंजीनियर बताया और फेसबुक पर एक युवती से संपर्क कर पहले दोस्ती की, फिर प्रेम और शादी का वादा किया।
बिलासपुर के तखतपुर निवासी जयप्रकाश बघेल नामक आरोपी ने युवती से शादी की बात तक चलाई, यहां तक कि उसके परिवार से मिलकर रिश्ते की बात भी पक्की कर ली। लेकिन कुछ दिन बाद कहानी में नया मोड़ आया। आरोपी ने एक्सीडेंट का बहाना बनाकर भावनात्मक रूप से युवती को ब्लैकमेल किया और इलाज के लिए तत्काल पैसों की मांग की।
युवती ने भरोसे में आकर किश्तों में 7.35 लाख रुपये PhonePe व अन्य डिजिटल माध्यमों से ट्रांसफर कर दिए। पैसे मिलते ही आरोपी का रवैया बदल गया और संपर्क खत्म हो गया। जब युवती को शक हुआ और उसने पड़ताल की, तो सामने आया कि आरोपी न तो इंजीनियर था, न सरकारी कर्मचारी—बल्कि पहले से ही रायपुर के पुरानी बस्ती थाने में ठगी का फरार आरोपी था।
डोंगरगढ़ पुलिस ने बैंक ट्रांजेक्शन और तकनीकी विश्लेषण के जरिए आरोपी को ट्रेस कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर अब अपराध क्रमांक 379/2025, धारा 318(4) BNS के तहत कार्रवाई की गई है।
पुलिस ने इसे “डिजिटल लव स्कैम” की गंभीर मिसाल बताते हुए जनता को सोशल मीडिया पर सतर्क रहने की चेतावनी दी है।
पुलिस की अपील
किसी भी व्यक्ति की सरकारी पहचान या नौकरी का दावा हो, तो उसकी वैधानिक पुष्टि करें—खासकर जब मामला पैसे और रिश्ते से जुड़ा हो।
यह घटना न सिर्फ एक युवती के साथ विश्वासघात है, बल्कि डिजिटल दौर में तेजी से बढ़ती ‘भावनात्मक ठगी’ की खतरनाक बानगी भी है। जरूरत है सजग रहने की, ताकि प्यार के नाम पर अपराधियों के जाल में फंसने से बचा जा सके।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

वन विकास निगम के डिप्टी रेंजर गणेश चन्द्रवंशी के ऊपर जानलेवा हमले को लेकर चन्द्रनाहू युवा कुर्मी क्षत्रिय समाज आक्रोशित

Bhuvan Patel

समाधान सेल की मदद से कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई – 03 जुआरी गिरफ्तार 

Bhuvan Patel

स्वच्छता से सशक्त स्वास्थ्य सेवा की मिसाल बना —कायाकल्प योजना में जिला अस्पताल प्रदेश में द्वितीय, 89 अन्य स्वास्थ्य संस्थान भी सम्मानित

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!