BP NEWS CG
कवर्धापंडरियासमाचारसिटी न्यूज़

बिजली विहीन ग्राम छिंडीडीह के आदिवासी अंधेरे में जीने को मजबूर: कई आवेदन के बावजूद नहीं हुई समाधान

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कबीरधाम जिले के विकासखंड पंडरिया अंतर्गत ग्राम पंचायत छिंडीडीह के आदिवासी बहुल टोला बैगा बस्ती आज भी बिजली जैसी मूलभूत सुविधा से वंचित है। ग्रामवासियों ने बिजली विभाग और जिला प्रशासन को कई बार आवेदन दिए, लेकिन आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
ग्रामवासियों द्वारा अधीक्षण अभियंता (वितरण) विद्युत विभाग कवर्धा को पुनः ज्ञापन सौंपकर अपनी पीड़ा साझा की गई। ग्रामीणों ने बताया कि छिंडीडीह के देवानपटनपुर में बिजली की व्यवस्था है, जबकि बैगा बस्ती महज 1 किमी दूरी पर स्थित है। इसके बावजूद वहां बिजली लाइन नहीं पहुंचाई गई, जिससे आदिवासी परिवार आज भी अंधेरे में जीवन यापन को मजबूर हैं।
ग्रामीणों ने पहले भी कई बार लिखित रूप से बिजली की मांग की, लेकिन आज तक किसी भी आवेदन पर विभाग द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामवासियों ने इसे जनजातीय समुदाय के साथ अन्याय बताया है और कहा है कि सरकार की तमाम योजनाओं का लाभ मिलने के बावजूद बिजली जैसी बुनियादी सुविधा से वंचित रहना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।
ग्राम पंचायत उपसरपंच, पंच, सचिव व ग्रामीणों के हस्ताक्षर सहित दिए गए आवेदन में प्रशासन से मांग की गई है कि इस मुद्दे को गंभीरता से लेकर जल्द से जल्द बैगा बस्ती में बिजली व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
मुख्य बिंदु
छिंडीडीह की बैगा बस्ती आज भी बिजली से वंचित
केवल 1 किमी की दूरी पर है विद्युत व्यवस्था
कई बार आवेदन देने के बावजूद समाधान नहीं
आदिवासी समुदाय प्रशासनिक उपेक्षा से आहत
ग्रामीणों की मांग
“हम बैगा जनजाति के लोग प्रशासन से निवेदन करते हैं कि हमारी बस्ती में तत्काल बिजली व्यवस्था की जाए, ताकि हमें अंधेरे और परेशानी से राहत मिल सके।”

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

गौरी-गौरा विसर्जन में नाचने की बात पर खूनी झड़प — पुलिस ने 10 अपचारी बालकों सहित 13 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Bhuvan Patel

“MGNREGA कर्मचारियों से ज़बरन अन्य काम: आदेश उल्लंघन पर कलेक्टर पर सीधी जिम्मेदारी—केंद्र व राज्य सरकार की गाइडलाइन हवा में”

Bhuvan Patel

विकास की रफ्तार को नया आयाम: विधायक भावना बोहरा ने सहसपुर लोहारा में विकास कार्यों की समीक्षा कर दिए सख्त दिशा-निर्देश

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!