BP NEWS CG
कवर्धाछत्तीसगढ़पंडरियाभावना बोहरा न्यूजसमाचारसिटी न्यूज़

पंडरिया विधानसभा में विकास की अग्रदूत बनीं विधायक भावना बोहरा : उतरा गोकुल साहू

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा। पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की रफ्तार को नई दिशा देने वाली विधायक भावना बोहरा को भाजपा मंडल उपाध्यक्ष उतरा गोकुल साहू ने “विकास की अग्रदूत” की संज्ञा देते हुए उनकी कार्यशैली और जनसेवा की जमकर प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि विधायक बोहरा ने अपने अल्प कार्यकाल में ही ऐसे ठोस कार्य किए हैं, जो वर्षों से लंबित थे और जनता की मूलभूत जरूरतों से जुड़े हैं।
साहू ने बताया कि पंडरिया की बेटियों के उच्च शिक्षा के लिए निःशुल्क बस सेवा की शुरुआत कर विधायक बोहरा ने शिक्षा के क्षेत्र में एक मिसाल कायम की है। इसके साथ ही, सड़क हादसे में माता-पिता से बेसहारा हुए सेमरहा के बच्चों के लिए मां की ममता का अहसास कराते हुए उनके पालन-पोषण, पढ़ाई-लिखाई और सुख-दुख में बराबरी से शामिल होती हैं।
विकास कार्यों की सूची गिनाते हुए साहू ने कहा कि पंडरिया के हरिनाला पर वर्षों से लंबित पुल निर्माण की मांग को पूरा करते हुए पुलिया का निर्माण कराया गया, वहीं हाफ नदी से हरिनाला तक जर्जर हो चुकी सड़क पर फोर लेन निर्माण की स्वीकृति दिलाई। ये कार्य पंडरिया की जनता के लिए ऐतिहासिक हैं।
उन्होंने आगे कहा कि हाल ही में सावन माह में पहली बार महिला विधायक के रूप में अमरकंटक से भोरमदेव तक 151 किलोमीटर की कांवड़ यात्रा पूरी कर विधायक बोहरा ने प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की कामना की, जो धार्मिक आस्था और जनसेवा का अद्भुत संगम है।
साहू ने कहा कि पंडरिया विधानसभा आज विधायक भावना बोहरा के नेतृत्व में विकास, शिक्षा, सामाजिक सरोकार और धार्मिक मूल्यों के क्षेत्र में नई पहचान बना रहा है। उनका कार्यकाल आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत रहेगा।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

पुरुष नसबंदी पखवाड़ा: परिवार नियोजन में पुरुषों की भागीदारी

Bhuvan Patel

शनिदेव, महादेव और बजरंगबली की मूर्तियों में तोड़फोड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Bhuvan Patel

खैरबना कला में अवैध शराब जब्त, एक गिरफ्तार

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!