BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

विधायक भावना बोहरा ने बेटियों के लिए शुरू की 8 निःशुल्क बस सेवा, 1000 छात्राओं को मिलेगा लाभ

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
पंडरिया,
बेटियों की उच्च शिक्षा के सपनों को पंख देने और उनके सुरक्षित आवागमन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने आज से 8 निःशुल्क बस सेवाओं का संचालन प्रारंभ किया। इन बसों से पंडरिया विधानसभा क्षेत्र की लगभग 1000 महाविद्यालयीन छात्राओं को कवर्धा, पिपरिया, सहसपुर लोहारा, पंडरिया एवं पांडातराई महाविद्यालय तक आने-जाने में सुविधा मिलेगी।
10 अगस्त को विधायक बोहरा ने सभी बसों की पूजा-अर्चना कर छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी थीं। पूर्व में 3 निःशुल्क बसों का संचालन हो रहा था, जिन्हें विस्तार देकर अब कुल 8 बसें सेवाएं दे रही हैं। यह पहल उन छात्राओं के लिए वरदान साबित होगी, जो अब तक आवागमन की कठिनाइयों के कारण उच्च शिक्षा से वंचित रह जाती थीं।

बसों के अपने गंतव्य की ओर बढ़ते ही छात्राओं, उनके परिजनों और ग्रामवासियों ने फूल-मालाओं से स्वागत कर आभार जताया। परिजनों के चेहरों पर सुकून और बेटियों के चेहरे पर सुरक्षित भविष्य की चमक साफ झलक रही थी।
इस अवसर पर विधायक बोहरा ने कहा, “यह सिर्फ बस सेवा नहीं, बल्कि क्षेत्र की बेटियों के उज्ज्वल भविष्य की नींव है। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान से प्रेरित होकर हमारा संकल्प है कि हर बेटी को शिक्षा के अवसर मिले और वह आत्मनिर्भर बने।” उन्होंने विश्वास जताया कि यह पहल न केवल छात्राओं को सुरक्षित आवागमन उपलब्ध कराएगी बल्कि परिजनों को भी मानसिक और आर्थिक रूप से राहत देगी।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

वनवासियों की सेवा में तत्पर रहती है विधायक भावना : दीपा धुर्वे 

Bhuvan Patel

कबीरधाम में धार्मिक उन्माद फैलाने की साजिश नाकाम, कबीरपंथ का पोस्टर फाड़ने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Bhuvan Patel

बड़ा खुलासा: आंगनबाड़ियों मे माताएं सिर्फ कागजों पर, जमीनी हकीक़त बेहद शर्मनाक

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!