BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां पूरी, सांसद संतोष पाण्डेय करेंगे ध्वजारोहण

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा,
15 अगस्त के जिला स्तरीय मुख्य समारोह की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कवर्धा स्थित आचार्य पंथ श्री गृंधमुनि नाम साहेब शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मैदान में सांसद श्री संतोष पाण्डेय ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे और मुख्यमंत्री का संदेश वाचन करेंगे।

आज हुए अंतिम पूर्वाभ्यास में कलेक्टर गोपाल वर्मा, पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह छवई, जिला पंचायत सीईओ अजय कुमार त्रिपाठी सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने परेड निरीक्षण कर सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस वर्ष परेड में 17वीं वाहिनी, जिला पुलिस बल पुरुष-महिला, नगर सेना, वन विभाग, एनसीसी व स्काउट-गाइड सहित कुल 11 टुकड़ियां शामिल होंगी।
मुख्य समारोह में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों का सम्मान किया जाएगा और जिले के 6 शैक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थी देशभक्ति व छत्तीसगढ़ी कला-संस्कृति पर आधारित रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

कबीरधाम जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 01 से 14 तक किस उम्मीदवार कौन सा चुनाव चिन्ह आबंटित हुआ देखे लिस्ट 

Lomesh Patel

कवर्धा वन विभाग की बड़ी कार्रवाई – वन भूमि पर अवैध कब्जा हटाया, आरोपी जेल भेजा गया

Bhuvan Patel

जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, अंतिम तिथि 29 जुलाई

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!