BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

सरकारी नौकरी का झांसा देकर 10 लाख की ठगी, कबीरधाम पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा ,
बेरोजगार युवाओं को सरकारी नौकरी दिलाने का लालच देकर ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ कबीरधाम पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना साहसपुर लोहरा पुलिस ने राजनांदगांव निवासी एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपी पर एक दंपति से पटवारी पद पर नियुक्ति दिलाने के नाम पर ₹10 लाख ठगने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी के पास से मोबाइल, परीक्षा प्रवेश पत्र, फर्जी नियुक्ति आदेश और अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, 6 जनवरी 2025 को ग्राम गगरिया (थाना साहसपुर लोहरा) निवासी गोपेश्वर साहू ने शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी असलम खान (पिता युसुफ खान, उम्र 35 वर्ष, निवासी वार्ड 17, थाना बसंतपुर, जिला राजनांदगांव) ने स्वयं को प्रभावशाली बताते हुए सरकारी महकमे में नौकरी लगवाने का झांसा दिया। आरोपी ने प्रार्थी और उसकी पत्नी से ₹10 लाख लेकर फर्जी नियुक्ति पत्र थमा दिया।
शिकायत पर थाना साहसपुर लोहरा में अपराध क्रमांक 05/2025, धारा 420 भा.दं.वि. दर्ज किया गया। जांच में फर्जी दस्तावेज बनाने और उपयोग करने के सबूत मिलने पर आरोपी पर धारा 467, 468 और 471 भा.दं.वि. की धाराएं भी जोड़ी गईं। मामला गंभीर होने पर पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र बघेल, अनुविभागीय अधिकारी प्रतीक चतुर्वेदी और थाना प्रभारी की अगुवाई में विशेष टीम गठित कर कार्रवाई की गई।
गुप्त सूचना पर पुलिस टीम ने आरोपी को राजनांदगांव से हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने ठगी की बात स्वीकार कर ली। आरोपी के कब्जे से मोबाइल, परीक्षा प्रवेश पत्र, फर्जी नियुक्ति आदेश और अन्य दस्तावेज जब्त किए गए। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

देश को विकसित बनाने की प्रतिबद्धता पर आधारित है 2024 की मोदी गारंटी- अशोक साहू

Bhuvan Patel

डॉ. वर्णिका शर्मा का प्रथम कबीरधाम आगमन — विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर जिला स्तरीय कार्यशाला में होंगी मुख्य अतिथि

Bhuvan Patel

कवर्धा के जंगलों में मौत का तांडव! तेंदुआ–बायसन शिकार से खुली वन सुरक्षा की पोल—कार्रवाई बाद में, सवाल पहले: जंगल की भरपाई कौन करेगा

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!