BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

कबीरधाम पुलिस का बड़ा खुलासा – 50 करोड़ की ठगी का मास्टरप्लान ध्वस्त, तीन आरोपी गिरफ्तार

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा। कबीरधाम पुलिस ने करोड़ों की ठगी करने वाले बड़े गिरोह का भंडाफोड़ कर तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह (आईपीएस) के निर्देशन और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई में उन मास्टरमाइंड्स को पकड़ा गया, जिन्होंने निवेश पर 10 प्रतिशत प्रतिमाह लाभांश और एक वर्ष बाद मूल राशि लौटाने का लालच देकर निवेशकों से करोड़ों रुपये की ठगी की थी।
प्रकरण की शुरुआत 30 अक्टूबर 2024 को हुई, जब प्रार्थी शिव सोनी ने थाना कवर्धा में रिपोर्ट दर्ज कराई। जांच में सामने आया कि DYPDHURWE BROTHERS CONSULTANTS PVT. LTD./निवेश किंग नामक कम्पनी के संचालक धर्मेश धुर्वे (35), यतीन्द्र धुर्वे (29) एवं नारायण प्रसाद धुर्वे (56), निवासी मठपारा, कवर्धा ने कबीरधाम जिले में लगभग 1.39 करोड़ और अन्य जिलों सहित कुल 50 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी की है।

पुलिस ने आरोपियों के ठिकानों से ठगी की रकम से खरीदी गई संपत्तियों व दस्तावेज जब्त किए हैं। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपियों ने बिलासपुर में 57 लाख रुपये की जमीन, कवर्धा में 1.10 करोड़ रुपये की भूमि खरीदी, साथ ही टाटा हैरियर और अर्टिगा जैसी लग्ज़री गाड़ियाँ भी ठगी के पैसों से लीं।
एसपी धर्मेंद्र सिंह ने कहा – “आर्थिक अपराधियों के लिए छत्तीसगढ़ की धरती सुरक्षित नहीं है। निवेशकों को लूटने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।”
गिरफ्तारी में थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक लालजी सिन्हा, पांडातराई प्रभारी निरीक्षक कमलाकांत शुक्ला, साइबर प्रभारी मनीष मिश्रा सहित पूरी पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजने की कार्यवाही की जा रही है।
👉 यह कार्रवाई कबीरधाम पुलिस की आर्थिक अपराधों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी सफलता मानी जा रही है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

कबीरधाम जिले में बाल श्रमिकों का बढ़ता इस्तेमाल, अपराधों में भी नाबालिगों की संलिप्तता बढ़ी

Bhuvan Patel

भोरमदेव अभ्यारण्य में मवेशियों की आवाजाही पर वन विभाग की सख्ती

Bhuvan Patel

विकसित भारत के संकल्प के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं को विधायक भावना बोहरा ने किया संबोधित

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!