BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

कार्रवाई : सड़क पर शराब पीने वालों व होटल-ढाबों में शराब पिलाने वालों पर शिकंजा

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा,
कबीरधाम पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने विशेष अभियान चलाकर सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन करने वालों और होटल-ढाबों में शराब पिलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के निर्देश पर थाना लोहारा क्षेत्र में हुई कार्रवाई में एसडीओपी प्रतीक चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण और थाना प्रभारी लालमन साव के नेतृत्व में टीम ने होटल-ढाबों की सघन जांच की।

कार्रवाई के दौरान आबकारी अधिनियम के तहत 5 प्रकरण दर्ज किए गए, वहीं यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 20 प्रकरण बनाए गए। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट कहा कि जिले में कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर सख्ती से कार्रवाई जारी रहेगी। होटल-ढाबा संचालकों द्वारा अवैध रूप से शराब परोसने पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने चेतावनी दी है कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा और अभियान निरंतर जारी रहेगा।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

कवर्धा जिले में किसान कांग्रेस को मिला नया नेतृत्व, रवि चंद्रवंशी बने अध्यक्ष

Bhuvan Patel

चर्चा जोरो पर : संगठन पर धनबल हावी , अध्यक्ष चयन में असमंजस की स्थिति

Bhuvan Patel

धान घोटालों की श्रृंखला जारी : पंडरिया के पेंड्रीकला खरीदी केंद्र से 73 लाख का धान गायब, खरीद प्रभारी फरार, FIR दर्ज

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!