BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

कवर्धा में स्कूल प्रबंधन की लापरवाही – खटारा वाहन में बच्चों की जान जोखिम पर, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा।
शहर के Holy Kingdom School Kawardha प्रबंधन की बड़ी लापरवाही सामने आई है। स्कूल के बच्चे जिस वाहन में रोज़ाना लाए-ले जाए जा रहे हैं, वह पूरी तरह कंडम हो चुका है। वाहन का दरवाज़ा जर्जर स्थिति में है, जिसे तार से बांधकर चलाया जाता है। यह नज़ारा साफ़ दिखाता है कि बच्चों की सुरक्षा से खुलेआम खिलवाड़ हो रहा है।

अभिभावकों ने कई बार स्कूल प्रबंधन को इस संबंध में अवगत कराया और नए वाहन की मांग की, लेकिन हर बार गोल-मोल जवाब देकर मामले को टाल दिया गया। इससे साफ़ है कि प्रबंधन बच्चों की सुरक्षा के प्रति गंभीर नहीं है।

स्कूल वाहन की हालत इतनी खराब है कि किसी भी वक्त बड़ा हादसा हो सकता है। वाहन के फोटो में स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि यह सड़क पर चलने लायक भी नहीं है। बावजूद इसके, प्रशासन और जिम्मेदार विभाग आंख मूंदे बैठे हैं।
अभिभावकों का कहना है कि यदि समय रहते इस पर कार्रवाई नहीं की गई तो किसी भी दिन मासूम बच्चों की जिंदगी खतरे में पड़ सकती है।

👉 प्रशासन और शिक्षा विभाग को चाहिए कि तुरंत संज्ञान लेते हुए इस खटारा वाहन का संचालन बंद करवाएं और स्कूल प्रबंधन पर सख्त कार्रवाई करें।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

10 साल में की 5 शादी, किसी को नहीं दी तलाक, झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर करती रही ब्लैकमेलिंग, मां और बेटी गिरफ्तार

Bhuvan Patel

बड़ी कार्रवाई – पहली बार जुआ अधिनियम के साथ साथ BNS की धारा 112 के तहत संगठित अपराध का प्रकरण दर्ज

Bhuvan Patel

नेशनल लोक अदालत में 27 हजार से अधिक प्रकरणों का हुआ निराकरण, ₹4.82 करोड़ के वाद निपटे

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!